अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

जमीन विवाद में भाई को मारी गोली, जख्मी

जमीन विवाद में भाई को मारी गोली, जख्मी सिमरी बख्तियारपुर . बख़्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के कनरिया थाना अंतर्गत बेलवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में दो भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर रविवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना में एक भाई जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति को आनन-फानन में सहरसा में इलाज के लिए भ

जमीन विवाद में भाई को मारी गोली, जख्मी

Article Advertisement

जमीन विवाद में भाई को मारी गोली, जख्मी सिमरी बख्तियारपुर . बख़्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के कनरिया थाना अंतर्गत बेलवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में दो भाइयों के बीच भूमि विवाद को लेकर रविवार सुबह हुई गोलीबारी की घटना में एक भाई जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति को आनन-फानन में सहरसा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. जख्मी व्यक्ति कनरिया थाना क्षेत्र के बेलवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी फूलो सिंह है. गोली उक्त व्यक्ति के पैर में लगी. घटना के संबंध में पीड़ित ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि उसके जमीन पर बांस का बगीचा लगा हुआ था. इसी दौरान उक्त व्यक्ति का हिस्सेदार भाई, भतीजा बांस काट रहा था. जिस पर उसने बांस काटने से मना किया तो इतने में ही सभी लोग आग बबूला हो गये और उसके ऊपर गोली चला दी. गोली उसके पैर में लगी. जिससे वह जख्मी हो गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है. जख्मी व्यक्ति ने इलाज के दौरान तीन लोग सिंटू सिंह, पिंटू सिंह और रामचंद्र सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में कनरिया थानाध्यक्ष अमर ज्योति ने बताया कि दो भाई के बीच जमीन विवाद को लेकर गोली चली है. गोली एक व्यक्ति को लगी है. जो अभी इलाजरत है. एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया गया था. उन्होंने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read