अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

Weather: बिहार में अक्टूबर में भी टिकेगा मानसून, 15 तक बारिश की संभावना

Weather: बिहार में अक्टूबर में भी टिकेगा मानसून, 15 तक बारिश की संभावना बिहार में मानसून की बारिश कमोबेश अक्टूबर मध्य तक जारी रहेगी। मौसमी परिस्थितियां जिस तरह का संकेत दे रही हैं कि उसके अनुसार अक्टूबर मध्य तक पूर्वोतर भाग में मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी। दरअसल अभी देश के किसी भी हिस्से से मानसू

Weather: बिहार में अक्टूबर में भी टिकेगा मानसून, 15 तक बारिश की संभावना

Article Advertisement

Weather: बिहार में अक्टूबर में भी टिकेगा मानसून, 15 तक बारिश की संभावना बिहार में मानसून की बारिश कमोबेश अक्टूबर मध्य तक जारी रहेगी। मौसमी परिस्थितियां जिस तरह का संकेत दे रही हैं कि उसके अनुसार अक्टूबर मध्य तक पूर्वोतर भाग में मानसूनी गतिविधियां जारी रहेंगी।

Article Advertisement

दरअसल अभी देश के किसी भी हिस्से से मानसून के लौटने के संकेत नहीं हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने हाल ही में सितंबर में देशभर में सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान किया है। केवल पूर्वोतर और उत्तर पश्चिमी भाग में सामान्य या इससे से कम बारिश का पूर्वानुमान है। ऐसे में पूरे सितंबर तक बारिश की स्थिति बने रहने के आसार है। सूबे में इस बार भी मानसून की बारिश से जुड़ी गतिविधि कमोबेश 15 अक्टूबर तक जारी रह सकती है। पिछले साल 20 अक्टूबर के आसपास बिहार में मानसून की आखिरी बारिश हुई थी। अब भी नेपाल की तराई क्षेत्र में कुछ जगहों पर भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। देश में मानसून के लौटने की प्रक्रिया राजस्थान की ओर से शुरू होती है और देश के अन्य हिस्सों से मानसून की पूरी तरह वापसी की प्रक्रिया में 20-25 दिन का समय लग जाता है। इसके बाद दस से 15 दिनों का संक्रमण काल होता है और फिर ठंड की दस्तक होती है। इस गणना से अक्टूबर मध्य तक मानसून की विदाई के आसार हैं और नवंबर मध्य तक ठंड के आगमन के संकेत मिल रहे हैं। मौसमविद बताते हैं मानसून की विदाई के कुछ दिनों बाद तक बारिश की वजह से वातावरण में नमी की मौजूदगी रहती है। नमी की उपलब्धता रहने पर ठंड का आगमन देर से होता है। इस अनुसार चूंकि बरसात के मौसम के जाने में देरी हो रही है परिणाम इस साल भी ठंड का आगमन सूबे में देरी से होगा। मौसमविदों का यह भी अनुमान है कि देर से आने पर ठंड देर तक टिकेगा भी। यानी फिर से फरवरी के अंत तक ठंड की स्थिति बनी रह सकती है। पिछले साल भी ला नीना की वजह से यही स्थिति बनी थी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read