Crime
बिहार में कानून का राज खोज रहे गिरिराज सिंह गोलीकांड के बाद बेगूसराय में बिना हेलमेट बुलेट पर नजर आए
Published: 15/9/2022, 9:13:28 am•85 views•Seemanchal Live
बिहार में कानून का राज खोज रहे गिरिराज सिंह गोलीकांड के बाद बेगूसराय में बिना हेलमेट बुलेट पर नजर आए बेगूसराय में मंगलवार शाम दो बाइक पर सवार चार सनकी शूटरों के गिरोह के दुस्साहसिक सीरियल गोलीकांड में एक मौत और दस के घायल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बेगूसराय में बंद का आह्वान किया था। बंद में

बिहार में कानून का राज खोज रहे गिरिराज सिंह गोलीकांड के बाद बेगूसराय में बिना हेलमेट बुलेट पर नजर आए बेगूसराय में मंगलवार शाम दो बाइक पर सवार चार सनकी शूटरों के गिरोह के दुस्साहसिक सीरियल गोलीकांड में एक मौत और दस के घायल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बेगूसराय में बंद का आह्वान किया था।
बंद में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचे और पटना पहुंचते ही बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार जंगलराज को जनता का राज बताकर अपराधियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।
गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचे तो बंद में शामिल होने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुलेट पर सवार हो गए लेकिन बिना हेलमेट के।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि गिरिराज के अलावा भी किसी कार्यकर्ता या नेता ने दोपहिया वाहन पर हेलमेट नहीं लगा रखा है।
गिरिराज सिंह ने बेगूसराय गोलीकांड में मारे गए चंदन कुमार के शव को कंधा भी दिया।
उन्होंने चंदन कुमार के परिजनों को एक करोड़ रुपए और घायलों को 50-50 लाख मुआवजा देने की मांग की है।
इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बेगूसराय की घटना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
उन्होंने कहा कि बिहार में जब से महागठबंधन सरकार बनी है तब से कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है।
उन्होंने नीतीश सरकार पर तंज किया कि रोपे पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय।
गिरिराज सिंह ने कहा कि यही नीतीश कुमार पहले जिसको जंगलराज कहते थे, अब उसे जनता का राज कहने लगे हैं।
बताते चलें कि मंगलवार की शाम बेगूसराय जिले के एक कोने बछवाड़ा से दूसरे कोने सिमरिया तक करीब 30 किलोमीटर की दूरी में दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने एनएच पर राह किनारे चल रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए।
गोलीबारी की वारदात में अलग-अलग इलाके में लोग घायल हुए जिसमें बछवाड़ा, तेघड़ा, बरौनी, मल्हीपुर और बरौनी थर्मल का इलाका शामिल है।
बछवाड़ा से सिमरिया तक आने के दौरान रास्ते में अपराधियों ने जहां-तहां लोगों पर गोलियां बरसाई जिसमें ये लोग घायल हुए और उसमें एक की मौत हो गई।
बाद में ये अपराधी गंगा पर बने राजेंद्र पुल के रास्ते बेगूसराय जिला से पटना में घुस गए।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



