अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

BSEB की डेटशीट जारी; जानें 10वीं और 12वीं की परीक्षा के टाइम टेबल से लेकर सबकुछ

BSEB की डेटशीट जारी; जानें 10वीं और 12वीं की परीक्षा के टाइम टेबल से लेकर सबकुछ BSEB Bihar Board Exam 2025 Date Sheet Released: बिहार बोर्ड की तरफ से BSEB के 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट रिलीज कर दी गई है। BSEB Bihar Board Exam 2025 Date Sheet Released: बिहार बोर्ड के एग्जाम की डेटशीट जा

BSEB की डेटशीट जारी; जानें 10वीं और 12वीं की परीक्षा के टाइम टेबल से लेकर सबकुछ

Article Advertisement

BSEB की डेटशीट जारी; जानें 10वीं और 12वीं की परीक्षा के टाइम टेबल से लेकर सबकुछ BSEB Bihar Board Exam 2025 Date Sheet Released: बिहार बोर्ड की तरफ से BSEB के 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट रिलीज कर दी गई है। BSEB Bihar Board Exam 2025 Date Sheet Released: बिहार बोर्ड के एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी गई है।

Article Advertisement

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2025 का एनुअल कैलेंडर जारी कर दिया है। इसी के साथ डेटशीट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट: biharboardonline.com और secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं। फरवरी से शुरू होगी परीक्षा बोर्ड एग्जाम की डेटशीट के बारे में बताते हुए आनंद किशोर ने कहा कि मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगी। इसका रिजल्ट मार्च या अप्रैल के दौरान रिलीज कर दिया जाएगा। इसके बाद सप्लीमेंट्री और स्पेशल एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। इसके परिणाम मई से जून के बीच में जारी किए जाएंगे। राज्य के सभी D.El.Ed. कोचिंग इंस्टिट्यूट में नॉमिनेशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 27 फरवरी 2025 को किया जाएगा। वहीं ITI की भाषा विषय की परीक्षा 25 और 26 अप्रैल को आयोजित होगी। इसके अलावा सिमुलतला वाशी विद्यालय के लिए कक्षा 11वीं की परीक्षा 25 जून को की जाएगी। वहीं कक्षा 6 के लिए परीक्षा 17 अक्टूबर 2025 और मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी। दुगनी हो जाएगी पुरस्कार राशि इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मिलने वाले पुरस्कार के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि 2025 से पुरस्कार राशि दुगनी हो जाएगी। टॉपर को 2,00,000 रुपये मिलेंगे, सेकंड टॉपर को 1,50,000 रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1,00,000 रुपये, इंटरमीडिएट में चौथे और पांचवे स्थान पर आने वालों के लिए 30,000 रुपये, मैट्रिक में चौथे से 10वें स्थान पर आने वाले को 20,000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप मिलेगा। वहीं 12वीं और 10वीं के टॉपर के लिए छात्रवृत्ति योजना में भी 2025 से वृद्धि की जाएगी। मैट्रिक में टॉप 10 में रहने वाले को अगले 2 साल के लिए हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे। 12वीं के टॉप 5 में रहने वाले को हर महीने 2,500 रुपये दिए जाएंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read