अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

BSNL के 234 वाले प्रीपेड प्लान में मिलेगा 90 जीबी डेटा

BSNL के 234 वाले प्रीपेड प्लान में मिलेगा 90 जीबी डेटा भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) केरल सर्कल में अपने सब्सक्राइबर्स के साथ ओनम पर्व का जश्न 234 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पेश करके मना रही है। इसे बीएसएनएल ने "Onam Smart Plan" का नाम दिया है। BSNL के लेटेस्ट प्लान में 30 दिनों तक इस्तेमाल करने के ल

BSNL के 234 वाले प्रीपेड प्लान में मिलेगा 90 जीबी डेटा

Article Advertisement

BSNL के 234 वाले प्रीपेड प्लान में मिलेगा 90 जीबी डेटा भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) केरल सर्कल में अपने सब्सक्राइबर्स के साथ ओनम पर्व का जश्न 234 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पेश करके मना रही है। इसे बीएसएनएल ने "Onam Smart Plan" का नाम दिया है।

Article Advertisement

BSNL के लेटेस्ट प्लान में 30 दिनों तक इस्तेमाल करने के लिए 90 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान में हर दिन डेटा इस्तेमाल करने की भी कोई सीमा नहीं है। बीएसएनएल के इस रीचार्ज प्लान में हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त भेजे जा सकेंगे। 234 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan के साथ कंपनी ने एक्सट्रा डेटा ऑफर भी पेश किया है। इसके साथ चुनिंदा प्रीपेड प्लान में 15 जीबी तक अतिरिक्त डेटा मिलेगा। BSNL Prepaid Plan बीएसएनएल केरल साइट की लिस्टिंग के मुताबिक, 234 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में यूज़र्स हर दिन 250 मिनट वॉयस कॉल मुफ्त कर पाएंगे। टेलीकॉम सर्कल की भी कोई पाबंदी नहीं है। यह सुविधा दिल्ली और मुंबई सर्कल में भी कॉल करने के लिए है। इसके अलावा हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेजे जा सकते हैं और सबसे अहम है 90 जीबी डेटा। लिस्टिंग में बताया गया है कि 234 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की वैधता 30 दिनों की है। केरल सर्कल में BSNL के सब्सक्राइबर्स PLAN<space>SMART को 123 भेजकर या *444*234# डायल करके इस प्लान को एक्टिवेट कर सकते हैं। ओनम स्पेशल प्लान के अलावा बीएसएनएल अपने कई प्लान के साथ 9 जीबी से 15 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है। इस संबंध में जानकारी बीएसएनएल की वेबसाइट पर दी गई है। कंपनी की ओर से 186 रुपये, 446 रुपये, 485 रुपये, 666 रुपये और 1,699 रुपये वाले प्लान के साथ अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इसे 187 रुपये, 349 रुपये, 399 रुपये और 429 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर के ज़रिए पाया जा सकता है। अतिरिक्त डेटा ऑफर 15 सितंबर तक वैध है। इसके अलावा ड्रीमडीटीएच ने ओनम स्पेशल प्रीपेड रीचार्ज प्लान के बारे में सबसे पहले जानकारी दी। स्रोत-NDTV India

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read