BSNL 5G को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, 7 नई सर्विस भी हुई शुरू BSNL 5G Rollout: अगर आप भी बीएसएनएल का SIM इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।
दरअसल, 5G रोल आउट को लेकर कंपनी ने बड़ा अपडेट दिया है।
चलिए इसके बारे में जानें... BSNL 5G Rollout: जब से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान महंगे किए हैं, तब से लगातार लोग जियो, एयरटेल और VI को छोड़कर BSNL में SIM पोर्ट करवा रहे हैं।
BSNL भी इसका जमकर फायदा उठा रहा है और एक के बाद एक नए प्लान्स और सर्विस पेश कर रहा है।
इसी बीच हाल ही में कंपनी ने 7 नई सर्विस शुरू की हैं और 5G को लेकर सबसे बड़ा अपडेट दिया है।
चलिए इसके बारे में जानें… कब तक रोल आउट होगा BSNL 5G?
दरअसल, हाल ही में नए बीएसएनएल लोगो और 7 नई सर्विस के शुभारंभ के दौरान, केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने खुलासा किया कि बीएसएनएल 2025 में अपना 5G रोलआउट शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सिंधिया ने खुलासा किया कि बीएसएनएल ने भारत में अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी शुरू करने के लिए 3.6 गीगाहर्ट्ज और 700 मेगाहर्ट्ज दोनों बैंड पर अपने 5G रेडियो एक्सेस नेटवर्क (RAN) और कोर नेटवर्क की टेस्टिंग को पूरा कर लिया है।
पूरे देश में मिलेगा BSNL 5G BSNL 5G के साथ, आप सुपर फास्ट इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
आप वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं, ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं और बिना किसी रुकावट के इंटरनेट ब्राउज कर सकते हैं।
खास बात यह है कि BSNL ने 5G नेटवर्क बनाने के लिए पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।कंपनी का टारगेट है कि वह जल्द ही पूरे देश में 5G सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
आ गई ये 7 नई सर्विस Spam-Free Network: BSNL ने एक नई सर्विस शुरू की है जो आपके फोन पर आने वाले स्पैम मैसेज को रोकेगी।
नेशनल Wi-Fi रोमिंग: अब आप अपने BSNL फाइबर कनेक्शन के साथ देश भर में किसी भी BSNL वाई-फाई हॉटस्पॉट पर फ्री में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
BSNL IFTV: बीएसएनएल अब 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल घर बैठे देखने की सुविधा दे रहा है।
SIM Kiosk: अब आप BSNL का सिम कार्ड किसी भी समय और कहीं से भी आसानी से ले सकते हैं।
Direct-to-Device कनेक्टिविटी: BSNL ने आपदाओं के समय लोगों की मदद के लिए एक खास नेटवर्क बनाया है।
Disaster Relief Network: बीएसएनएल ने सरकारी एजेंसियों के लिए एक स्केलेबल, सिक्योर नेटवर्क के साथ अपनी डिजास्टर रिस्पांस कैपेबिलिटी को बढ़ाने की भी घोषणा की है।
टेल्को का कहना है कि यह नेटवर्क आपात स्थिति के दौरान चालू रहेगा, जब जरूरत होगी तो कवरेज बढ़ाने के लिए ड्रोन और बैलून-बेस्ड सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।
प्राइवेट 5G माइनिंग ऑपरेशन्स: सी-डैक के सहयोग से, बीएसएनएल ने खास खनन क्षेत्र के लिए 5G कनेक्टिविटी शुरू की है।
ये तो थीं कुछ खास सर्विस जो BSNL ने शुरू की हैं।
आने वाले समय में BSNL और भी कई नई और बेहतर सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है।
Article Advertisement
Technology
BSNL 5G को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, 7 नई सर्विस भी हुई शुरू
BSNL 5G को लेकर सबसे बड़ा अपडेट, 7 नई सर्विस भी हुई शुरू BSNL 5G Rollout: अगर आप भी बीएसएनएल का SIM इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, 5G रोल आउट को लेकर कंपनी ने बड़ा अपडेट दिया है। चलिए इसके बारे में जानें... BSNL 5G Rollout: जब से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग

Technology
eMudhra के साइबर सुरक्षा संकट के बीच Google Chrome का बड़ा कदम, आज से प्रभावित वेबसाइटों पर दिख सकती है चेतावनी

Business
Jio Platforms IPO को मिला रिकॉर्ड रिस्पॉन्स, 3.2 अरब डॉलर के इश्यू पर लगी 77 अरब डॉलर की बोलियां

India
1 नवंबर से बदलेंगे GST के नियम, कारोबारियों को पोस्ट-सेल डिस्काउंट और टैक्स रिफंड में मिल सकती है राहत
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6019 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15188 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8225 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6764 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6019 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5661 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5251 views
