अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

देश के 19 शहरों में से कोलकाता में दुष्कर्म के मामले सबसे कम

देश के 19 शहरों में से कोलकाता में दुष्कर्म के मामले सबसे कम कोलकाता, 30 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में पिछले वर्ष 19 महानगरों में से कोलकाता में दुष्कर्म के मामले सबसे कम रहे। रिपोर्ट के अनुसार 2021 में कोलकाता में दुष्कर्म के माम

देश के 19 शहरों में से कोलकाता में दुष्कर्म के मामले सबसे कम

Article Advertisement

देश के 19 शहरों में से कोलकाता में दुष्कर्म के मामले सबसे कम कोलकाता, 30 अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में पिछले वर्ष 19 महानगरों में से कोलकाता में दुष्कर्म के मामले सबसे कम रहे।

Article Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार 2021 में कोलकाता में दुष्कर्म के मामले 11 थे वहीं दिल्ली में दुष्कर्म के मामले देश में सबसे ज्यादा 1,226 थे । जयपुर में 502, वहीं मुंबई में दुष्कर्म के 364 मामले दर्ज किए गए। कोलकाता के साथ ही ऐसे स्थान जहां से दुष्कर्म के कम मामले सामने आए उनमें तमिलनाडु के कोयंबटूर का नाम भी शामिल है, जहां दुष्कर्म के केवल 12 मामले सामने आए, पटना में ऐसे मामलों की संख्या 30 रही। रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर में 165, बेंगलुरु में 117, हैदराबाद में 116 और नागपुर में दुष्कर्म के 115 मामले सामने आए। कोलकाता का नाम उन शहरों में भी शामिल है जहां दुष्कर्म के प्रयास का भी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। यहां 2019 में दुष्कर्म के 14 वहीं 2020 में 11 मामले थे। राजस्थान में पिछले वर्ष दुष्कर्म के सबसे अधिक 6,337 मामले दर्ज किए गए, जबकि नगालैंड में सबसे कम चार मामले दर्ज हुए। पश्चिम बंगाल में बलात्कार के 1,123 मामले दर्ज किए गए। कुल मिलाकर भारत में पिछले साल दुष्कर्म के 31,677 मामले दर्ज हुए।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read