अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

आरजेडी के पूर्व MLC के बेटे ने डीएसपी को वर्दी उतरवाने की धमकी दी, गिरफ्तारी पर पटना में बवाल

आरजेडी के पूर्व MLC के बेटे ने डीएसपी को वर्दी उतरवाने की धमकी दी, गिरफ्तारी पर पटना में बवाल बिहार की राजधानी पटना में पुलिस पर हमला करने के मामले में दुकानदार सरफराज को छुड़वाने के लिए शुक्रवार शाम पीरबहोर थाने पहुंचे राजद के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद के बेटे व वार्ड 40 के पूर्व पार्षद असफर अहमद ने ज

आरजेडी के पूर्व MLC के बेटे ने डीएसपी को वर्दी उतरवाने की धमकी दी, गिरफ्तारी पर पटना में बवाल

Article Advertisement

आरजेडी के पूर्व MLC के बेटे ने डीएसपी को वर्दी उतरवाने की धमकी दी, गिरफ्तारी पर पटना में बवाल बिहार की राजधानी पटना में पुलिस पर हमला करने के मामले में दुकानदार सरफराज को छुड़वाने के लिए शुक्रवार शाम पीरबहोर थाने पहुंचे राजद के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद के बेटे व वार्ड 40 के पूर्व पार्षद असफर अहमद ने जमकर हंगामा किया।

Article Advertisement

आधा दर्जन पुलिसवालों के सामने पूर्व वार्ड पार्षद ने टाउन डीएसपी अशोक प्रसाद सिंह के साथ बदतमीजी भी की। उन्हें वर्दी उतरवाने तक की धमकी दे डाली। टाउन डीएसपी से बदतमीजी के बाद असफर को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद थाने पर उनके पिता अनवर अहमद पहुंचे। पीछे से सैकड़ों लोगों ने पीरबहोर थाने को घेर लिया। लोग हंगामा करने लगे। रात आठ बजे पीरबहोर थाने के सामने अशोक राजपथ को लोगों ने जाम कर दिया। यह देख पुलिस गाड़ियों को डायवर्ट करने लगी। हालात तनावपूर्ण देख वज्र वाहन के साथ भारी संख्या में फोर्स को मौके पर बुलाकर इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। देर रात तक लोग पुलिस की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए पूर्व पार्षद को छोड़ने की मांग कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पूर्व वार्ड पार्षद पर डीएसपी से बदतमीजी का आरोप है। टाउन डीएसपी के मुताबिक पूर्व पार्षद और सरफराज पर केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, पूर्व एमएलसी को देर रात तक थाने पर रोक कर रखा गया था।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read