अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

पूर्णिया में दबंगों ने घर में घुसकर पहले मारपीट की, फिर आग के हवाले कर दिया

पूर्णिया में दबंगों ने घर में घुसकर पहले मारपीट की, फिर आग के हवाले कर दिया पूर्णिया में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट और घर को तोड़ दिया और आग लगा दी. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में दबंगई का मामला सामने आया है. जहां अमौर में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट की

पूर्णिया में दबंगों ने घर में घुसकर पहले मारपीट की, फिर आग के हवाले कर दिया

Article Advertisement

पूर्णिया में दबंगों ने घर में घुसकर पहले मारपीट की, फिर आग के हवाले कर दिया पूर्णिया में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट और घर को तोड़ दिया और आग लगा दी. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में दबंगई का मामला सामने आया है. जहां अमौर में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट की और टीन का घर तोड़कर आग लगा दी. पीड़ित परिवार ने गांव के पांच लोगों पर अमौर थाना में मामला दर्ज कराया है. सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पूर्णिया में दबंगों ने घर में लगा दी आग: पूरा मामला पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 2 का है. गुरुवार को गांव के कुछ दबंग लोग एक पीड़ित परिवार के घर में घुसकर पहले परिवार वालों के साथ मारपीट की. घटना को अंजाम देने के बाद मन नहीं भरा तो उनके टीन के घर को तोड़ डाला और फिर आग के हवाले कर दिया. जमीन को लेकर चल रही थी अदावत: पीड़ित अनवर ने बताया कि गांव के कुछ दबंग लोग की निगाह उसके जमीन पर वर्षों से थी. गांव के दबंग ममनून अपने कुछ लोगों के साथ अचानक घर में घुसकर महिला और बच्चों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. पीड़ित परिवार के द्वारा स्थानीय थाने में पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. पुलिस सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. "पीड़ित परिवार के द्वारा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है. मामला सही पाया गया. पुलिस मामले को दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार है. जल्द ही सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी." -अवधेश कुमार, थाना प्रभारी, अमौर

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read