अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

बूंदी की नहर में से तीन शव निकाले गए

बूंदी की नहर में से तीन शव निकाले गए कोटा (राजस्थान), पांच अगस्त (भाषा) राजस्थान के बूंदी जिले में एक नहर से बृहस्पतिवार को तीन शव निकाले गए। कुछ दिन पहले मूसलाधार बारिश की वजह से एक कार नहर में बह गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हरिराम गुर्जर (30), उनकी बेटी ईशानी (8) और गुर्जर के दोस्त सु

बूंदी की नहर में से तीन शव निकाले गए

Article Advertisement

बूंदी की नहर में से तीन शव निकाले गए कोटा (राजस्थान), पांच अगस्त (भाषा) राजस्थान के बूंदी जिले में एक नहर से बृहस्पतिवार को तीन शव निकाले गए। कुछ दिन पहले मूसलाधार बारिश की वजह से एक कार नहर में बह गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हरिराम गुर्जर (30), उनकी बेटी ईशानी (8) और गुर्जर के दोस्त सुनील मीणा (26) के रूप में हुई है।

Article Advertisement

वे सभी गेण्डोली थाना क्षेत्र के भाटिया की झोपड़ियां गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि ईशानी का शव सुबह में झाड़बलापुरा नहर से बरामद किया गया है जबकि गुर्जर और मीणा का शव माटुंडा गांव के पास से दोपहर में नहर से निकाला गया। बूंदी सदर थाने के प्रभारी (एसएचओ) संदीप शर्मा ने बताया कि मंगलवार को भारी बारिश की वजह से नहर उफान पर थी जिस वजह से उनकी कार इसमें बह गई थी। वह गर्डा गांव से भाटिया की झोपड़ियां की ओर जा रहे थे। पुलिस ने कहा कि अभी कार का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है। उनके मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read