अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Bihar

बस स्टैंड में मिली विदेशी शराब

बस स्टैंड में मिली विदेशी शराब गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग ने रविवार की रात करीब साढ़े 7 बजे बस स्टैंड परिसर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने 463 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया। एक्साइज दारोगा विष्णुदेव यादव ने बताया कि सूचना मिली कि बस स्टैंड में एक तस्कार शराब की खेप छु

बस स्टैंड में मिली विदेशी शराब

Article Advertisement

बस स्टैंड में मिली विदेशी शराब गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग ने रविवार की रात करीब साढ़े 7 बजे बस स्टैंड परिसर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने 463 बोतल शराब के साथ एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया। एक्साइज दारोगा विष्णुदेव यादव ने बताया कि सूचना मिली कि बस स्टैंड में एक तस्कार शराब की खेप छुपाकर कर सप्लाई कर रहा है।

Article Advertisement

सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने त्वरित कार्रवाई कर बस स्टैंड परिसर में में सर्च अभियान चलाया। वहां एक संदिग्ध युवक पर नजर पड़ी। शंका होने पर उससे पूछताछ की गई लेकिन उसने खुद को बचाने के लिए गलत नाम बताया। नाम वैरीफाई करने के बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक चाबी मिली। चाबी लेकर जब स्टैंड परिसर के कमरे का ताला खुलवाकर तलाशी ली गई तो एक कोने में छुपाकर रखी हुई 463 बोतल शराब मिली। शराब को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक वार्ड 25 का रहने वाला कन्हैया ठाकुर है। उत्पाद विभाग के मुताबिक शराब तस्करी में और भी लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। उधर, एक्साइज दारोगा श्री यादव ने बताया कि केस दर्ज कर गिरफ्तार सप्लायर को जेल भेज दिया गया। काफी दिनों से चल रहा था कारोबार, प्रशासन को भनक तक नहीं: बताया जा रहा है कि बस स्टैंड परिसर में शराब माफियाओं का गिरोह सक्रिय है। अंधेरा होते ही बस स्टैंड परिसर में डिलेवरी तस्कर सक्रिय हो जाते हैं धड़ल्ले से डिमांड के मुताबिक शराब लाकर बेचते हैं। हैरत की बात है कि इतने मात्रा में शराब डंप कर बेची जा रही थी और पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगना अपने आप में कई तरह के सवालों को जन्म दे रहा है। चर्चा यह भी है कि एक नहीं कई शराब तस्कर शाम होते ही बस स्टैंड परिसर में सक्रिय हो जाते हैं। इससे स्टैंड परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है।उत्पाद विभाग के बैरक में सोमवार को जब्त शराब व तस्कर के साथ पुलिस। स्रोत-हिन्दुस्तान  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read