अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसान

Article Advertisement

Crime

बक्सर में तिहरी हत्या: बालू विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

बक्सर (बिहार): बक्सर जिले के राजापुर थाना क्षेत्र स्थित अहियापुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बालू के खरीद-बिक्री को लेकर हुए आपसी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। फायरिंग में तीन की मौत, दो गंभीर ग्

बक्सर में तिहरी हत्या: बालू विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Article Advertisement

बक्सर (बिहार): बक्सर जिले के राजापुर थाना क्षेत्र स्थित अहियापुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बालू के खरीद-बिक्री को लेकर हुए आपसी विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। फायरिंग में तीन की मौत, दो गंभीर ग्रामीणों के अनुसार यह घटना सुबह 5 से 6 बजे के बीच की है, जब हथियारबंद अपराधियों ने अचानक एक ही परिवार को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मृतकों की पहचान बिनोद सिंह यादव, सुनील सिंह यादव और वीरेंद्र सिंह यादव के रूप में की गई है। वहीं पुंज सिंह समेत दो अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है, जिनका इलाज बनारस में चल रहा है। घटना के बाद गांव में आक्रोश, सड़क जाम घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया । गुस्साए ग्रामीणों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। हालात को संभालने के लिए एसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे । पूरी योजना के तहत किया गया हमला ग्रामीणों और पुलिस सूत्रों के अनुसार , यह हमला एक पुरानी रंजिश का परिणाम था। अपराधियों ने इस घटना को पूरी योजना और तैयारी के साथ अंजाम दिया । घटनास्थल पर कई खोखे और अन्य सबूत मिले हैं। सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया: "तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। दो घायलों का इलाज बनारस में चल रहा है। सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।" 35 साल बाद राजपुर में फिर अपराध का साया इस घटना ने राजपुर इलाके की 1990 की यादें ताजा कर दी हैं , जब शाम होते ही लोग अपने घरों में कैद हो जाते थे और थानों के दरवाजे बंद कर दिए जाते थे। अपराध की इसी भयावह छवि को एक बार फिर अपराधियों ने जीवंत कर दिया है । बक्सर में हुई इस तिहरी हत्या ने एक बार फिर बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं । पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read