अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Business

CAA पर जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री का पश्चिम बंगाल दौरा आज, PM मोदी के साथ मंच साझा करेंगी ममता बनर्जी!

CAA पर जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री का पश्चिम बंगाल दौरा आज, PM मोदी के साथ मंच साझा करेंगी ममता बनर्जी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच रहे हैं। इस बीच यह भी खबर आ रही है कि नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर जारी तल्खी के बी

CAA पर जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री का पश्चिम बंगाल दौरा आज, PM मोदी के साथ मंच साझा करेंगी ममता बनर्जी!

Article Advertisement

CAA पर जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री का पश्चिम बंगाल दौरा आज, PM मोदी के साथ मंच साझा करेंगी ममता बनर्जी! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंच रहे हैं।

Article Advertisement

इस बीच यह भी खबर आ रही है कि नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर जारी तल्खी के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा कर सकती हैं। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा है कि रविवार को होने वाले एक कार्यक्रम में दोनों नेता एक मंच पर दिखेंगे। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई भाषा से कहा, 'जहां तक हमें मालूम है, ममता बनर्जी 12 जनवरी को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी) के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद होंगे।' सूत्रों ने यह भी बताया है कि राजभवन में पीएम मोदी और ममता बनर्जी की एक बैठक भी होगी। दो दिवसीय कोलकाता यात्रा पर पीएम मोदी केओपीटी के 150 साल पूरे होने के मौके पर रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बनर्जी को आमंत्रित करने के लिए जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया शुक्रवार को निजी तौर पर राज्य सचिवालय गए थे। इस बीच, दोनों नेताओं की संभावित मुलाकात पर विपक्षी माकपा के विधायक दल के नेता सुजान चक्रवर्ती ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब तृणमूल कांग्रेस का 'दोहरा मापदंड उजागर हो गया है।' हालांकि पश्चिम बंगाल बीजेपी ने कहा है कि संघीय ढांचे में यह उम्मीद की जाती है कि कोई भी मुख्यमंत्री उस सरकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेगा जिसमें प्रधानमंत्री शिरकत करेंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह अपने राज्य में संशोधित नागरिकता कानून नहीं लागू होने देंगे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से हिंसा से भी दूर रहने की बार-बार अपील की है। इसे देखते हुए अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और सुरक्षा में आखिरी क्षण में कोई भी बदलाव विशेष सुरक्षा समूह पर निर्भर करेगा। मोदी हवाई अड्डे से शहर के मध्य व्यापारिक जिले में बीबीडी बाग क्षेत्र के ऐतिहासिक करेंसी बिल्डिंग भी जाएंगे जहां वह एक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, शनिवार को प्रधानमंत्री कोलकाता में मरम्मत की गयी चार धरोहर इमारतों को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बयान में कहा गया है कि इन इमारतों में पुरानी करेंसी बिल्डिंग, बेल्वेदेरे हाउस, मेटकॉफ हाउस और विक्टोरिया मेमोरियल हाल शामिल है। संस्कृति मंत्रालय ने इनकी मरम्मत एवं साज सज्जा का काम किया है। शनिवार एवं रविवार को मोदी कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे । वह कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के वर्तमान एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन फंड मे कमी को पूरा करने के लिए अंतिम निपटारे के तहत 501 करोड़ रूपये का चेक भी भेंट करेंगे Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read