अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Business

Cancer की नई वैक्सीन कितनी असरदार? क्या होगी कीमत और कैसे करेगी काम?

Cancer की नई वैक्सीन कितनी असरदार? क्या होगी कीमत और कैसे करेगी काम? Cancer New Vaccine Latest Update: रूस ने कैंसर की नई वैक्सीन इजात कर ली है। यह वैक्सीन जल्द ही लॉन्च होने वाली है। तो आइए जानते हैं इस वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब क्या हैं? Cancer New Vaccine All Details: कैंसर के इला

Cancer की नई वैक्सीन कितनी असरदार? क्या होगी कीमत और कैसे करेगी काम?

Article Advertisement

Cancer की नई वैक्सीन कितनी असरदार? क्या होगी कीमत और कैसे करेगी काम? Cancer New Vaccine Latest Update: रूस ने कैंसर की नई वैक्सीन इजात कर ली है। यह वैक्सीन जल्द ही लॉन्च होने वाली है। तो आइए जानते हैं इस वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब क्या हैं? Cancer New Vaccine All Details: कैंसर के इलाज के लिए रूस की नई वैक्सीन काफी सुर्खियों में है। खबरों की मानें तो यह वैक्सीन अगले साल तक लॉन्च हो जाएगी। वहीं रूस ने कैंसर की वैक्सीन फ्री देने का ऐलान किया है। ऐसे में नई वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं। तो आइए जानते हैं कि यह नई वैक्सीन कैसे काम करेगी और इसके आने के बाद कैंसर के इलाज में क्या बड़े बदलाव आ सकते हैं। कब लॉन्च होगी वैक्सीन? कैंसर की यह नई वैक्सीन अगले साल यानी 2025 के शुरुआती महीनों में लॉन्च हो सकती है। वैक्सीन क प्री-क्लिनिकल ट्रायल पूरा हो चुका है। अब इसका क्लिनिकल ट्रायल किया जाएगा। इसके बाद रेगुलेटरी रिव्यू होगा और क्वालिटी चेक के बाद वैक्सीन मार्केट में उपलब्ध हो जाएगी। वैक्सीन की कीमत कितनी? रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के हेड एंड्री काप्रिन ने वैक्सीन की अनुमानित कीमत भी साझा की है। एंड्री का कहना है कि वैक्सीन के एक डोज की कीमत 3 लाख रूबल होगी, जो भारतीय रुपए में 2 लाख 46 हजार के आसपास हो सकती है। वहीं वैश्विक बाजार में इसकी कीमत और बढ़ सकती है।   कैसे काम करेगी वैक्सीन? कैंसर की यह नई वैक्सीन mRNA पर आधारित होगी, जिसे मैसेंजर-mRNA भी कहा जाता है। mRNA इंसानों के जेनेटिक कोड का हिस्सा है, जो शरीर में प्रोटीन बनाने का काम करता है। यही प्रोटीन बीमारियों के वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार होता है। वैक्सीन से कैसे होगा कैंसर का इलाज? रूस की यह नई वैक्सीन कैंसर के पहले स्टेज पर असरदार होगी। इस वैक्सीन से फर्स्ट स्टेज का कैंसर पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। वहीं इस वैक्सीन की मदद से एडवांस स्टेज में भी कैंसर को बढ़ने से रोका जा सकता है। हालांकि इसके लिए कीमोथेरेपी और रेडिएशन लेना भी अनिवार्य होगा। किस कैंसर पर होगी असरदार? इस वैक्सीन को लेकर एक सवाल यह भी है कि यह किस तरह के कैंसर पर असरदार होगी? खबरों की मानें तो प्री क्लिनिकल ट्रायल में यह वैक्सीन ब्रेस्ट कैंसर, लंग्स कैंसर और कोलोन कैंसर से लड़ने में मदद करेगी। वहीं रिसचर्चर्स का कहना है कि इस वैक्सीन से सभी तरीकों के कैंसर का इलाज हो सकेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read