अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

परीक्षार्थियों ने कोसी और राज्यरानी एक्सप्रेस पर पथराव कर शीशे तोड़े

परीक्षार्थियों ने कोसी और राज्यरानी एक्सप्रेस पर पथराव कर शीशे तोड़े हटिया और पटना से सहरसा आ रही कोसी व राज्यरानी एक्सप्रेस के एसी कोच पर पथराव करते परीक्षार्थियों ने 10 शीशे तोड़ दिए। टूटे शीशे को रविवार की सुबह सहरसा में बदला गया। बताया जा रहा है कि खुशरूपुर से बख्तियारपुर के बीच शनिवार को सहरसा आ

परीक्षार्थियों ने कोसी और राज्यरानी एक्सप्रेस पर पथराव कर शीशे तोड़े

Article Advertisement

परीक्षार्थियों ने कोसी और राज्यरानी एक्सप्रेस पर पथराव कर शीशे तोड़े हटिया और पटना से सहरसा आ रही कोसी व राज्यरानी एक्सप्रेस के एसी कोच पर पथराव करते परीक्षार्थियों ने 10 शीशे तोड़ दिए। टूटे शीशे को रविवार की सुबह सहरसा में बदला गया।

Article Advertisement

बताया जा रहा है कि खुशरूपुर से बख्तियारपुर के बीच शनिवार को सहरसा आ रही कोसी और राज्यरानी एक्सप्रेस के एसी कोच पर सिपाही परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों ने पथराव कर दिया। पथराव से कोसी के आठ और राज्यरानी एक्सप्रेस के दो शीशे टूट गए। राज्यरानी के सी 3 एसी कोच के दो और कोसी एक्सप्रेस के एसी ए वन के दो, बी वन व बी 2 के तीन-तीन शीशे तोड़ डाले। साथ ही स्लीपर और एसी कोच में परीक्षार्थियों ने कब्जा जमा लिया। बर्थ और सीट आरक्षित करा सफर करने वाले यात्रियों की फजीहत होकर रह गई। बोगियों के अंदर अफरातफरी की स्थिति रही। सफर करने वाले यात्री दहशत में रहे। सहायक मंडल मैकेनिकल इंजीनियर प्रशांत कुमार ने कहा कि कोसी और राज्यरानी एक्सप्रेस के तोड़े गए दस शीशे को सहरसा में बदला गया है। समस्तीपुर मंडल के आरपीएफ कमांडेंट अंशुमान त्रिपाठी ने कहा कि मेरे डिवीजन में ट्रेनों पर पथराव की घटना कहीं नहीं हुई है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा में 9 हजार परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने के लिए आने की संभावना की सूचना मिली थी। रेलवे को 50 हजार रुपए का नुकसान : दो ट्रेन के एसी कोच के दस शीशे पथराव कर तोड़ दिए जाने से रेलवे को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि एक शीशा की कीमत करीब पांच हजार रुपए पड़ता है। लौटने वाले परीक्षार्थियों ने रविवार को भी जमाया कब्जा : परीक्षा देकर वापस लौट रहे परीक्षार्थियों ने रविवार को भी गरीब रथ, पुरबिया और हाटे बाजारे एक्सप्रेस की स्लीपर बोगियों में कब्जा जमा लिया। आनंद विहार जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस के एसी कोच में कब्जा की सूचना पर पहुंची आरपीएफ व जीआरपी ने उसे कब्जा मुक्त कराया। लेकिन पूरी तरह से एसी कोच वाली गरीब रथ सहित अन्य ट्रेनों में परीक्षार्थी ठसकर गए। सियालदह जाने वाली हाटे बाजारे एक्सप्रेस की स्लीपर सहित महिला बोगी में गंगासागर जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों का भी कब्जा रहा। Source -HINDUSTAN    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read