350 छात्रों के खिलाफ FIR, 42 हिरासत में, BPSC अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन - BPSC पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों ने 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन किया था. जिसे लेकर 350 अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज हुई है. पटना: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर गुरुवार 30 जनवरी को पटना में हुए अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में पुलिस ने 350 अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज किया है. इनकम टैक्स गोलंबर से लोहिया चक्रपथ तक उत्पाद मचाने साथ ही वीरचंद पटेल पथ पहुंचकर यातायात बाधित करने के लिए पुलिस ने अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज किया है. BPSC छात्रों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन : पुलिस ने यह भी बताया कि कोतवाली थाना में 42 अभ्यर्थियों को डिटेन किया गया है. जिसमें 37 पटना जिले से बाहर के हैं, जबकि पांच अभ्यर्थी पटना जिले के हैं. पटना जिला प्रशासन ने कहा है कि अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के कारण बेली रोड पर जाम लग गया और राहगीरों को काफी परेशानी हुई. इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिस बल के साथ इनके द्वारा धक्का–मुक्की भी की गई. इन लोगों ने एक पुलिस जवान को धक्का दे कर गिरा दिया था. 350 अभ्यर्थियों पर FIR, 42 हिरासत में : जिला प्रशासन एवं पुलिस बल द्वारा संयम का परिचय देते हुए प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया गया. इसमें दो कोचिंग संचालकों की सक्रिय भूमिका पायी गई है. सचिवालय थाना में 350 प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए एक कोचिंग संचालक सहित 30 लोगों को निरुद्ध किया गया है. जिसमें 26 लोग पटना जिले से बाहर के हैं. छात्रों को गुमराह करने वाले पर होगी सख्त कार्रवाई : पटना पुलिस ने कहा है कि जिन छात्रों को हिरासत में लिया गया है, उसमें कितने परीक्षार्थी हैं और कितने गैर-परीक्षार्थी हैं, इसका सत्यापन कराया जा रहा है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. शुरुआती जांच में पटना जिला प्रशासन को पता चला है कि दो कोचिंग संचालकों और कुछ अन्य ने टेलीग्राम पर एक क्यूआर कोड जारी कर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को मोबिलाइज किया है. "मामला उच्च न्यायालय में लंबित है और सुनवाई की तिथि निर्धारित है. ऐसे में दबाव बनाने की मंशा से पूर्व संध्या पर विधि व्यवस्था की समस्या उत्तपन्न की गई. छात्रों को गुमराह कर अव्यवस्था उत्पन्न करने वाले उक्त तत्वों के विरुद्ध विधि–सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी." - कृष्ण मुरारी, कोतवाली डीएसपी, पटना
Education
350 छात्रों के खिलाफ FIR, 42 हिरासत में, BPSC अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन - BPSC CANDIDATES PROTEST
350 छात्रों के खिलाफ FIR, 42 हिरासत में, BPSC अभ्यर्थियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन - BPSC पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों ने 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग पर प्रदर्शन किया था. जिसे लेकर 350 अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज हुई है. पटना: बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द कराने की मांग
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
