Plane Crash में इकलौता जिंदा बचा शख्स कौन?
कैसे दी मौत को मात, को-पायलट समेत मारे गए थे 18 लोग नेपाल प्लेन क्रैश में 18 लोग मारे गए, लेकिन किस्मत से पायलट की जान बच गई।
उनकी सिर्फ आंख में चोट लगी, वहीं आग की चपेट में नहीं आने से उनकी जान बच गई।
आइए जानते हैं कि कैप्टन मनीष शाक्य कौन हैं?
नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर बीते दिन प्लेन क्रैश हुआ।
टेकऑफ होते ही प्लेन रनवे क्रॉस करके खाली मैदान में बने गड्ढे में गिर गया।
गिरते ही प्लेन में आग लग गई और वह टुकड़ों में बंट गया।
हादसे में प्लेन में सवार 18 लोग मारे गए, लेकिन किस्मत से प्लेन उड़ रहे कैप्टन मनीष शाक्य बच गए।
वहीं उनके को-पायलट सुशांत कटुवाल मारे गए।
कैप्टन मनीष को क्रू केबिन के मलबे से खून से लथपथ हालत में रिकवर किया गया।
उन्हें काठमांडू के मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
उनकी आंख में चोट लगी है, लेकिन हालत खतरे से बाहर है।
कैप्टन को रेस्क्यू करने के बाद उन्हें ले जाते हुए की तस्वीर सामने आई थी।
वहीं नेपाल सरकार ने हादसे की जांच के लिए 5 सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जिसे जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश हैं।
कैप्टन मनीष शाक्य कौन और कैसे बची जान?
शौर्य एयरलाइंस की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, 37 साल के कैप्टन मनीष रत्न शाक्य पायलट हैं।
शौर्य एयरलाइंस में ऑपरेशन्स के चीफ ऑफिसर की जिम्मेदार भी संभालते हैं।
वे पिछले 9 साल से एयरलाइंस का हिस्सा हैं।
शौर्य एयरलाइंस से जुड़ने से पहले उन्होंने सिमरिक एयरलाइंस के साथ काम किया था।
वे सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़े हैं।
विमान हादसे में उनकी आंख में चोट लगी।
उनकी रीढ़ की हड्डी की एक सर्जरी करनी पड़ी।
न्यूरो-इंटेंसिव केयर यूनिट में उनका इलाज चल रहा है।
उन्होंने डॉक्टरों और पुलिस को बताया कि प्लेन गिरते ही वे एक साइड गिर गए थे और बेहोश हो गए थे।
किस्मत से उनकी जान बची, लेकिन वे आग की चपेट में कैसे नहीं आए?
इस बारे में उन्हें याद नहीं है।
उड़ान भरते ही आग का गोला बना विमान रिकॉर्डर के अनुसार, शौर्य एयरलाइंस का विमान बॉम्बार्डिर 9N-AME (CRJ 200) उड़ान भरते ही एक मिनट के अंदर आग का गोला बन गया था।
प्ले रनवे 20 के ईस्ट में गड्ढे में गिरा, जबकि प्लेन ने रनवे की साउथ साइड से उड़ान भरी थी।
टेकऑफ होते ही प्लेन गलत साइड में गया, झटके खाते हुए नीचे मुंह के बल गिर गया।
गिरते ही प्लेन में आग लगी और आसमान काले धुएं से भर गया।
फ्लाइट में सवार 19 लोगों में 2 क्रू मेंबर्स थे और बाकी 17 लोग शौर्य एयरलाइंस के स्टाफ मेंबर्स थे।
प्लेन को मरम्मत के लिए ले जाया जा रहा था।
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की प्रेस रिलीज में भी बताया कि प्लेन को एनुअल मेंटेनेंस प्रोग्राम मे तहत चेक किया जा रहा था, लेकिन टेकऑफ होने के बाद वह दाईं दिशा में टर्न हो गया, जबकि उसे बाईं ओर मुड़ना था।
हादसे का शिकार हुआ बॉम्बार्डिर करीब 21 साल पुराना था।
Article Advertisement
Education
Plane Crash में इकलौता जिंदा बचा शख्स कौन? कैसे दी मौत को मात, को-पायलट समेत मारे गए थे 18 लोग
Plane Crash में इकलौता जिंदा बचा शख्स कौन? कैसे दी मौत को मात, को-पायलट समेत मारे गए थे 18 लोग नेपाल प्लेन क्रैश में 18 लोग मारे गए, लेकिन किस्मत से पायलट की जान बच गई। उनकी सिर्फ आंख में चोट लगी, वहीं आग की चपेट में नहीं आने से उनकी जान बच गई। आइए जानते हैं कि कैप्टन मनीष शाक्य कौन हैं? नेपाल की रा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
