अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

कार के नाले में गिरने से दो व्यक्तियों की मौत

कार के नाले में गिरने से दो व्यक्तियों की मौत नोएडा, 20 दिसंबर (भाषा) थाना दनकौर क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार के नाले में गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रबूपुरा स्थित एक स्कूल में पढ़ने

कार के नाले में गिरने से दो व्यक्तियों की मौत

Article Advertisement

कार के नाले में गिरने से दो व्यक्तियों की मौत नोएडा, 20 दिसंबर (भाषा) थाना दनकौर क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार के नाले में गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि रबूपुरा स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्र- मोहित शर्मा पुत्र सुभाष चंद शर्मा, कुमारी अंजली गुप्ता पुत्री योगेंद्र गुप्ता और मनीष नागर निवासी सूरजपुर कार में सवार होकर स्कूल से सूरजपुर स्थित अपने घर जा रहे थे।

Article Advertisement

उन्होंने बताया कि रास्ते में रिल्खा गांव के गोल चक्कर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीनों छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मोहित शर्मा तथा कुमारी अंजली गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल मनीष नागर को उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read