अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

40 लाख कैश के साथ बस चालक गिरफ्तार, 500 और 1000 के पुराने नोट जब्त - CASH RECOVER IN GOPALGANJ

40 लाख कैश के साथ बस चालक गिरफ्तार, 500 और 1000 के पुराने नोट जब्त - CASH RECOVER IN GOPALGANJ गोपालगंज पुलिस ने 500 और 1000 के पुराने नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 40 लाख कैश बरामद हुए हैं. गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में उत्पाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जिले के कुचायकोट थाना

40 लाख कैश के साथ बस चालक गिरफ्तार, 500 और 1000 के पुराने नोट जब्त - CASH RECOVER IN GOPALGANJ

Article Advertisement

40 लाख कैश के साथ बस चालक गिरफ्तार, 500 और 1000 के पुराने नोट जब्त - CASH RECOVER IN GOPALGANJ गोपालगंज पुलिस ने 500 और 1000 के पुराने नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 40 लाख कैश बरामद हुए हैं. गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में उत्पाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर उत्पाद पुलिस की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक बस से बैग में रखे 1000 और 500 के करीब 40 लाख पुराने नोट का बंडल बरामद किया है. बरामद नोट को पुलिस ने जब्त करते हुए दो लोगो को डिटेन किया है. बस में बैग से मिले पुराने नोट: बताया जाता है कि होली पर्व को लेकर उत्पाद विभाग समेत स्थानीय थाना की टीम बल्थरी चेकपोस्ट पर शराब को लेकर वाहनों की तलाशी ले रही थी. इसी दौरान शराब की टोह में बल्थरी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान एक बस को रोककर तलाशी ली गई तो एक बैग में रखे पुराने 500 और 1000 का 39 लाख 95 हजार रुपये के नोट मिले. 500 और 1000 के पुराने नोट बरामद: पुलिस ने बैग में रखे एक हजार और पांच सौ रुपये के पुराने नोट को जब्त कर लिया है. साथ ही बस के ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि 39 लाख 95 हजार रुपये के पुराने नोट को कुचायकोट थाने को सुपुर्द कर दिया गया है. क्या बोले एसडीपीओ?: इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि हिरासत में लिए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है. बैकवर्ड-फारवर्ड लिंक की जानकारी ली जा रही है. साथ ही पुराने एक हजार और पांच सौ रुपये किसका है, इसका पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ये कैश यूपी से लाया जा रहा था. "होली पर्व को लेकर शराब माफियाओं के खिलाफ उत्पाद और कुचायकोट पुलिस बलथरी चेक पोस्ट पर यूपी से आने वाली सभी गाड़ियों की संघन तलाशी ली जा रही थी. उसी समय वाहन जांच के दौरान एक बस से एक बैग में रखे एक हजार और पांच सौ रुपये के 39 लाख 95 हजार रुपये के पुराने नोट को बरामद किया गया, जिसे सरकार द्वारा अवैध घोषित कर दिया गया है"- प्रांजल, सदर एसडीपीओ, गोपालगंज      

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read