अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

सीबीएसई टॉपर वेबसाइट पर देखेंगे फोटो व प्रोफाइल, सालभर उत्तर पुस्तिका भी रहेगी बोर्ड वेबसाइट पर

सीबीएसई टॉपर वेबसाइट पर देखेंगे फोटो व प्रोफाइल, सालभर उत्तर पुस्तिका भी रहेगी बोर्ड वेबसाइट पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं के टॉपर अब बोर्ड वेबसाइट पर अपनी तस्वीर और प्रोफाइल देख पायेंगे। इसे 2020 से लागू किया जाएगा। बोर्ड की मानें तो अब तक केवल रिजल्ट की सूचना और ओवर

सीबीएसई टॉपर वेबसाइट पर देखेंगे फोटो व प्रोफाइल, सालभर उत्तर पुस्तिका भी रहेगी बोर्ड वेबसाइट पर

Article Advertisement

सीबीएसई टॉपर वेबसाइट पर देखेंगे फोटो व प्रोफाइल, सालभर उत्तर पुस्तिका भी रहेगी बोर्ड वेबसाइट पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं के टॉपर अब बोर्ड वेबसाइट पर अपनी तस्वीर और प्रोफाइल देख पायेंगे। इसे 2020 से लागू किया जाएगा।

Article Advertisement

बोर्ड की मानें तो अब तक केवल रिजल्ट की सूचना और ओवरऑल रिजल्ट ही वेबसाइट पर होता था। मगर अब टॉपर की जानकारी भी वेबसाइट पर रहेगी। इसमें उनके स्कूल का नाम, प्रोफाइल आदि के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा वेबसाइट पर टॉपर की उत्तर पुस्तिका को भी डाला जायेगा। इससे 2020 में बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को उत्तर लिखने का पैटर्न पता चलेगा। बोर्ड की मानें तो वेबसाइट पर टॉपर का फोटो और उनके प्रोफाइल को सालभर के लिए रखा जायेगा। स्कूल की होगी ग्रेडिंग 2020 में बोर्ड रिजल्ट के आधार पर स्कूल की ग्रेडिंग भी की जायेगी। जिस स्कूल का रिजल्ट सबसे बेहतर और जहां से टॉपर होंगे, उन स्कूलों को ग्रेडिंग के लिए अच्छे अंक मिलेंगे। बोर्ड की मानें तो बोर्ड रिजल्ट की ग्रेडिंग को सबसे ऊपरी पायदान पर रखा गया है। ये सारे होंगे फायदे - छात्रों में आगे बढ़ने का उत्साह बढ़ेगा - टॉपर्स के लिए यह एक यादगार पल रहेगा - बाकी स्कूल और वहां के विद्यार्थी टॉपर्स का प्रोफाइल देख कर मोटिवेट होंगे - टॉपर्स के बारे में जानकारी लेना आसान हो जायेगा - देशभर में अच्छा करने वाले स्कूल की पहचान होगी - व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थी की पहचान बनेगी। कोट-- बोर्ड टॉपर को हर कोई जाने, इसके लिए यह काम किया जायेगा। इससे बाकी बच्चों में भी उत्साह बढ़ेगा। अभी तक केवल रिजल्ट की जानकारी ही दी जाती थी, लेकिन अब टॉपर्स की पूरी जानकारी दी जाएगी। -संयम भारद्वाज, परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई स्रोत-हिन्दुस्तानWEBSITE,ASNWERSHIT,

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read