अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Education

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई का छापा, एक साथ 21 जगहों पर जारी है रेड; डिप्टी सीएम बोले- हम कट्टर ईमानदार

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई का छापा, एक साथ 21 जगहों पर जारी है रेड; डिप्टी सीएम बोले- हम कट्टर ईमानदार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। टीम 21 जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई जिन 21 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, उनमें दिल्ली के तत्का

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई का छापा, एक साथ 21 जगहों पर जारी है रेड; डिप्टी सीएम बोले- हम कट्टर ईमानदार

Article Advertisement

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई का छापा, एक साथ 21 जगहों पर जारी है रेड; डिप्टी सीएम बोले- हम कट्टर ईमानदार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। टीम 21 जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई जिन 21 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, उनमें दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त आरव गोपी कृष्ण का परिसर भी शामिल है। माना जा रहा है कि यह छापेमारी नई आबकारी नीति को लेकर की जा रही है। दरअसल, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पिछले दिनों सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उन्होंने यह सिफारिश मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद की थी। रिपोर्ट में डिप्टी सीएम की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। बता दें कि आबकारी विभाग भी सिसोदिया के अधीन है। सीबीआई छापेमारी की जानकारी खुद सिसोदिया ने ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा कि सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नंबर-1 नहीं बन पाया। केजरीवाल का केंद्र पर निशाना सिसोदिया के घर सीबीआई छापेमारी पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल को रोकने के लिए यह छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा, 'दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ्तारी। 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया। दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।' सीएम ने आगे कहा, 'जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार NYT के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जांच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।' जांच में पूरा सहयोग करेंगे सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा, 'हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।' उन्होंने आगे कहा, 'ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।'  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read