अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

सीडीपीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण

सीडीपीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी धमदाहा सावित्री दास ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमानुकुल संचालन और सुधार का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने रंगपुरा उत्तर पं

सीडीपीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण

Article Advertisement

सीडीपीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण बाल विकास परियोजना पदाधिकारी धमदाहा सावित्री दास ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमानुकुल संचालन और सुधार का निर्देश दिया।

Article Advertisement

इस दौरान उन्होंने रंगपुरा उत्तर पंचायत और रूपसपुर खगहा पंचायत के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें सभी केंद्र की साफ सफाई, गुणवत्तापूर्ण पोषाहार, बच्चों की उपस्थिति सहित अन्य पंजियों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया। इस मौके बच्चों को कुपोषण से बचाने एवं शारीरिक और मानसिक विकास को लेकर पोषण से संबंधित जानकारी दी। साथ ही स्वच्छता के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने बच्चों को साबुन से हाथ की धुलाई कर स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने छोटे-छोटे बच्चों को हाथ धोने के तरीके के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हाथ धोने से बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सही तरीके से हाथ न धोने से कीटाणु नहीं जाते हैं। लापरवाही बरतने से बीमारियां फैलती हैं। इसलिए हमेशा साबुन से सही तरीके से हाथ धोना चाहिए। बच्चों को स्वच्छता से रहने की प्रेरणा दी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read