नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़, सिकटा नदी का पानी स्कूल में घुसा, रोड बंद-खेत डूबे नेपाल में हो रही भारी बारिश से बिहार में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बन गया है।
सिकटा नदी में आए पानी से पश्चिमी चंपारण जिले के सिकटा में बाढ़ आ गई है।
नदी का पानी शुक्रवार सुबह कस्बे के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में घुस गया।
स्कूल में लगभग दो से तीन फीट पानी प्रवेश कर गया है।
वहीं, सिकटा-सिकटा गांव(उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीछे वाली पथ) होते रक्सौल जाने वाली पथ पर पानी चढ़ने से आवागमन बाधित है।
साथ ही नदी में आई बाढ़ से इलाके के कई खेत डूब गए हैं।
धान की फसल खराब होने से किसानों के सामने विकट परिस्थिति पैदा हो गई है।
नेपाल में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
इससे बिहार की नदियां उफान पर चली गई हैं।
उत्तर बिहार की प्रमुख नदी गंडक का जलस्तर सबसे ज्यादा है।
निचले इलाकों में अलर्ट जारी हुआ है।
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।
गुरुवार की शाम वाल्मीकिनगर बराज पर गंडक में 3 लाख क्यूसेक पानी का प्रवाह हो रहा था।
हालांकि शुक्रवार सुबह से इसमें स्थिरता बनी हुई है।
यहां नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है।
गोपालगंज समेत कई इलाकों में भीगंडक नदी देर रात खतरे के निशान के पार हो गई।
बराज पर पानी का दबाव अत्यधिक बढ़ जाने के बाद इसके सारे 36 फाटक खोल दिए गए हैं।
जल संसाधन विभाग ने पूरे उत्तर बिहार में अलर्ट जारी किया है।
खतरनाक ढंग से बढ़ रही नदियों की चौकसी भी बढ़ा दी गयी है।
तटबंधों की रात्रि पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है।
कटाव निरोधक सामग्री का भंडारण करने के साथ-साथ संवेदनशील स्थलों की मानटरिंग की जा रही है।
Border News
नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़, सिकटा नदी का पानी स्कूल में घुसा, रोड बंद-खेत डूबे
नेपाल में बारिश से बिहार में बाढ़, सिकटा नदी का पानी स्कूल में घुसा, रोड बंद-खेत डूबे नेपाल में हो रही भारी बारिश से बिहार में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बन गया है। सिकटा नदी में आए पानी से पश्चिमी चंपारण जिले के सिकटा में बाढ़ आ गई है। नदी का पानी शुक्रवार सुबह कस्बे के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में घु

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Border News
India-Nepal: नेपाल पहुंचे भारतीय सेना प्रमुख, क्या फिर खुलेगा गोरखा भर्ती का रास्ता? तीन दिन का दौरा बेहद अहम

Border News
India-Pakistan Border: जैसलमेर में सीमा पार कर भारत पहुंचा पाकिस्तानी नागरिक, BSF ने हिरासत में लिया

Border News
India-China Border: अरुणाचल सीमा पर कथित चीनी गतिविधियों को लेकर बढ़ी सियासत, ओवैसी ने केंद्र से पूछे सवाल

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


