अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Education

जिले में पांच सौ किलोमीटर की बनेगी मानव शृंखला.

जिले में पांच सौ किलोमीटर की बनेगी मानव शृंखला. पूर्णिया जिले में 19 जनवरी को मानव शृंखला 500 किलोमीटर में बनेगी। पिछले वर्ष 396 किमी में शृंखला बनी थी। पटना से आने वाले रास्ते के बायी तरफ मानव शृंखला बनाई जाएगी। हर दो सौ मीटर पर एक सबसेक्टर इंचार्ज रहेंगे। प्रति एक किमी पर सेक्टर बनाये जाएंगे तथा द

जिले में पांच सौ किलोमीटर की बनेगी मानव शृंखला.

Article Advertisement

जिले में पांच सौ किलोमीटर की बनेगी मानव शृंखला. पूर्णिया जिले में 19 जनवरी को मानव शृंखला 500 किलोमीटर में बनेगी। पिछले वर्ष 396 किमी में शृंखला बनी थी। पटना से आने वाले रास्ते के बायी तरफ मानव शृंखला बनाई जाएगी। हर दो सौ मीटर पर एक सबसेक्टर इंचार्ज रहेंगे। प्रति एक किमी पर सेक्टर बनाये जाएंगे तथा दो किमी पर जोन नियुक्त होंगे। पांच किमी पर एक सुपर जोन अधिकारी होंगे। लोगों को जागरूक करने का कार्य अभी से ही प्रारंभ कर दिया गया है। जिला पदाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जल, जीवन और हरियाली एवं मानव शृंखला की तैयारी को लेकर बैठक की गई। बैठक में उपविकास आयुक्त अमन समीर, पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा, प्रशिक्षु आईएएस प्रतिभा, सिविल सर्जन डॉ. मधुसूदन प्रसाद, नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह, डीपीओ स्थापना, डीपीओ सर्वशिक्षा, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी एसडीपीओ, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि 19 जनवरी, 2020 को सभी सरकारी विद्यालय खुले रहेंगे तथा मध्याह्न भोजन भी बनेगा। इसके लिए कोषांगों का गठन किया जा रहा है। प्रचार-प्रसार समन्वय, ट्रैफिक व्यवस्था, मीडिया कोषांग, कल्याण कोषांग बनाए जा रहे हैं। इसमें पांचवें वर्ग से लेकर सभी उच्च वर्ग के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सभी जन-प्रतिनिधि, वार्ड कमिश्नर, मुखिया, सरपंच, समिति सदस्य आदि शामिल होंगे। प्रत्येक 10 किमी पर एक एम्बुलेंस की व्यवस्था होगी। जगह-जगह पर पानी के जार एवं टेंकर की व्यवस्था रहेगी। जहां-जहां मानव शृंखला बनेगी, वहां तीन दिन पहले से ही साफ-सफाई कर पूर्वाभ्यास किया जाएगा। प्रचार-प्रसार के लिए रैली, साइकिल रैली, मोटर साइकिल रैली, कैंडल मार्च, माइक द्वारा प्रचार-प्रसार, बाल सम्मेलन, सेल्फी प्वाइंट बनाये जाएंगे। हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। जीविका दीदी, आशा, व्यवसायिक संघ, मनरेगा कर्मी आदि मिलकर प्रचार-प्रसार करेंगे एवं शामिल होकर मानव शृंखला को सफल बनाएंगे। तैयार होगा ट्रैफिक प्लान पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने बताया कि सभी पुलिस पदाधिकारी व अनुमंडल पदाधिकारी के साथ वर्क आउट कर लेंगे। इसके मुताबिक उस दिन के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी मीडिया के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि लोग पहले से जागरूक रहें। किस समय से किस समय तक रास्ता प्रभावित रहेगा। इसकी जानकारी लोगों को होगी। ...प्रशासन की तैयारी, आज होगी वीसी जल, जीवन और हरियाली और मानव शृंखला की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शनिवार को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग होने वाली है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जल, जीवन और हरियाली व मानव शृंखला को लेकर होमवर्क किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की हरियाली यात्रा को लेकर भी स्थल निरीक्षण किया जा चुका है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read