चांद के बाद अब मंगल पर अपना दूसरा मिशन भेजेगा इसरो, सामने आई ये जानकारी ISRO Mars Mission: चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 की सफलता के बाद इसरो एक बार फिर से मंगल ग्रह पर अपना मिशन भेजने जा रहा है. जो इसरो का दूसरा मार्स मिशन होगा. नौ साल पहले भी इसरो मंगल ग्रह पर अपना मिशन भेज चुका है. अगले मार्स मिशन को लेकर नई जानकारी सामने आई है. ISRO Mars Mission: चंद्रमा और सूर्य पर अपना मिशन भेजने के बाद इसरो ने मंगल ग्रह पर भी अपना दूसरा मिशन भेजने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसरो आने वाले दिनों में लाल ग्रह पर मंगलयान-2 को लॉन्च करेगा. इससे पहले भी इसरो मंगल ग्रह पर मंगलयान भेज चुका है. इसरो ने पहली ही कोशिश में मंगल की कक्षा में अपने अंतरिक्षयान स्थापित कर इतिहास रच दिया था. इस सफलता के नौ साल बाद इसरो फिर से मंगल पर मंगलयान-2 नाम से अपना मिशन लॉन्च करेगा. इस मिशन से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं. मंगल के वातावरण और पर्यावरण का करेगा अध्ययन बता दें कि इसरो के दूसरे मार्स मिशन में अत्याधनिक रोवर होगा. जो चंद्रयान-3 की तर्ज पर ही मंगल ग्रह की सतह पर अध्ययन करेगा. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अंतरिक्ष यान में चार पेलोड होंगे. वैज्ञानिक उपकरण मंगल ग्रह के कई पहलुओं का अध्ययन करेंगे, जिसमें अंतरग्रहीय धूल और मंगल ग्रह का वातावरण और पर्यावरण भी शामिल है. बता दें कि वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि पृथ्वी के अलावा ब्रह्मांड के किसी अन्य ग्रह पर भी जीवन है या नहीं या जीवन संभव है. पृथ्वी के अलावा मंगल ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां जीवन की संभावना हो सकती है. क्योंकि वहां के वायुमंडल गैसें हैं और वहां बर्फ भी मौजूद है. इसलिए वैज्ञानिक ऐसा मान रहे हैं कि मंगल पर जीवन संभव हो सकता है. यही वजह है कि दुनियाभर के वैज्ञानिक मंगल पर अपनी जानकारी को और मजबूत करना चाह रहे हैं. नासा के रोवर ने भेजा था मंगल पर बवंडर का वीडियो बता दें कि हाल ही में मंगल ग्रह पर मौजूद नासा के रोवर ने वहां के बवंडर का वीडियो भेजा था. इस वीडियो के बाद दावा किया गया कि मंगल ग्रह पर भी धरती की तरह तूफान आते हैं. इसी बीच इसरो भी मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश के अपना दूसरा मिशन भेजने की तैयारियों में जुट गया है. इसरो के वैज्ञानिकों के मुताबिक, भारत मंगल ग्रह पर जल्द ही एक और यान भेजने की तैयारी कर रहा है. बता दें कि इससे नौ साल पहले इसरो ने मंगल पर अपना पहला रॉकेट 24 सितंबर को भेजा था. जिसे मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया था. ये है इसरो के दूसरे मार्स मिशन का उद्देश्य हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, मार्स ऑर्बिटर मिशन -2 को अनौपचारिक रूप से मंगलयान-2 नाम दिया गया है. जो अपने साथ चार पेलोड लेकर जाएगा. एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ये सभी पेलोड विकास के विभिन्न चरणों में हैं. इसरो का दूसरा मिशन एक मार्स ऑर्बिट डस्ट एक्सपेरिमेंट (MODEX), एक रेडियो ऑकल्टेशन (RO) प्रयोग, एक ऊर्जावान आयन स्पेक्ट्रोमीटर (EIS) और एक लैंगमुइर प्रोब और इलेक्ट्रिक फील्ड एक्सपेरिमेंट (LPEX) लेकर मंगल ग्रह पर जाएगा. बताया जा रहा है कि MODEX मंगल ग्रह के हाई एल्टिट्यूड को समझने में मदद करेगा. इसरो के वैज्ञानिकों के मुताबिक, मंगल ग्रह पर अंतरग्रहीय धूल कणों का कोई माप नहीं है. यह उपकरण हाइपरवेलोसिटी पर यात्रा करते हुए कुछ सौ एनएम से कुछ माइक्रोमीटर तक के आकार के कणों के बारे में पता लगाएगा. जिससे मंगल के वलय के बारे में पता लगाया जा सकेगा. इसरो का ये यान इलेक्ट्रॉन तापमान और विद्युत क्षेत्र तरंगों को मापने की क्षमता से लैस होगा. जिससे मंगल ग्रह पर प्लाज्मा वातावरण की बेहतर तस्वीर प्राप्त की जा सकेंगी. मिशन दस्तावेज के मुताबिक, रोवर में एक लैंगमुइर जांच और दो विद्युत सेंसर लगाए गए हैं.
Article Advertisement
India
चांद के बाद अब मंगल पर अपना दूसरा मिशन भेजेगा इसरो, सामने आई ये जानकारी
चांद के बाद अब मंगल पर अपना दूसरा मिशन भेजेगा इसरो, सामने आई ये जानकारी ISRO Mars Mission: चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 की सफलता के बाद इसरो एक बार फिर से मंगल ग्रह पर अपना मिशन भेजने जा रहा है. जो इसरो का दूसरा मार्स मिशन होगा. नौ साल पहले भी इसरो मंगल ग्रह पर अपना मिशन भेज चुका है. अगले मार्स मिशन को

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
