बिहार में ट्रिपल मर्डर, प्रेमी ने प्रेमिका समेत पिता और छोटी बहन को उतारा मौत के घाट बिहार के छपरा में ट्रिपल मर्डर केस सामने आ रहा है।
सनकी प्रेमी ने गुस्से में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है।
आरोपी शख्स ने प्रेमिका, उसकी बहन और पिता पर सोते हुए धारदार हथियार से वार किया है।
Chapra Triple Murder Case: (जाकिर अली) बिहार के सारण जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है।
जहां एक सनकी आशिक ने ना सिर्फ अपनी प्रेमिका बल्कि उनकी बहन और पिता को भी मौत के घाट उतार दिया है।
आरोपी शख्स ने धारदार हथियार से गोदकर तीनों की हत्या कर दी है।
घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के धनाडीह गांव की है।
55 वर्षीय बुजुर्ग तारकेश्वर सिंह अपनी दो बेटियों 17 वर्षीय चांदनी कुमारी और 15 वर्षीय आभा कुमारी के साथ रहते थे।
चांदनी कुमारी के प्रेमी ने रात में सोते समय तीनों की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी।
प्रेमी ताकेश्वर सिंह की पत्नी को भी मारना चाहता था।
मगर आखिरी समय पर उसकी नींद खुली और उसने अपनी जान बचा ली।
पत्नी ने भागकर बचाई जान खबरों की मानें तो आरोपी ने तारकेश्वर सिंह की पत्नी के भी कंधे पर कई वार किए हैं।
गहरे जख्मों के कारण उसे एकमा सामुदायिक केंद्र में भर्ती किया गया है।
इस हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है।
पुलिस ने तारकेश्वर सिंह की पत्नी शोभा देवी का बयान दर्ज कर लिया है।
वहीं शक के आधार पर पुलिस ने दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है।
दोनों ने मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।
छत पर सो रहा था परिवार पुलिस के अनुसार पूरा परिवार घर की छत पर सो रहा था।
तभी दोनों अपराधी छत पर पहुंचे और एक के बाद एक तीन लोगों पर धारदार हथियार से वार कर दिया।
घायल शोभा देवी की मानें तो छत के ऊपर उसकी बेटी चांदनी की आवाज आई।
जब मां छत पर पहुंची तो उसने रौशन नामक युवक को उसके साथी के साथ वहां देखा।
आरोपियों ने पति और दोनों बेटियों को मौत के घाट उतार दिया था।
इसके बाद उन्होंने शोभा देवी को भी मारने की कोशिश की लेकिन उन्होंने भागकर अपनी जान बचा ली।
रौशन ने चांदनी को दी थी धमकी शोभा देवी का कहना है कि चांदनी के साथ रौशन की अक्सर बातचीत होती थी और घर वालों के हस्तक्षेप के बाद उसने बात करना बंद कर दिया था।
इस वजह से रौशन बौखलाया हुआ था और बार-बार चांदनी को ‘मेरी नहीं तो किसी की होने नही दूंगा’ की धमकी देता था।
बीती रात रौशन अपने साथी के साथ छत पर चढ़ गया और ट्रिपल हत्याकांड को अंजाम दे दिया है।
बहरहाल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सुधांशु उर्फ रौशन को गिरफ्तार कर लिया है।
Article Advertisement
Crime
बिहार में ट्रिपल मर्डर, प्रेमी ने प्रेमिका समेत पिता और छोटी बहन को उतारा मौत के घाट
बिहार में ट्रिपल मर्डर, प्रेमी ने प्रेमिका समेत पिता और छोटी बहन को उतारा मौत के घाट बिहार के छपरा में ट्रिपल मर्डर केस सामने आ रहा है। सनकी प्रेमी ने गुस्से में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी शख्स ने प्रेमिका, उसकी बहन और पिता पर सोते हुए धारदार हथियार से वार किया ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
