अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

छत्तीसगढ़ में बस नदी में गिरी, 32 लोग घायल

छत्तीसगढ़ में बस नदी में गिरी, 32 लोग घायल सूरजपुर (छत्तीसगढ), पांच सितंबर (भाषा) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के कम से कम 32 कर्मचारी रविवार को उस समय घायल हो गये, जब उनकी बस राज्य के सूरजपुर जिले में एक नदी में गिर गयी। पुलिस ने बताया कि एसईसीएल के कुल 43 कर्मी बस में सवार होकर कंपनी

छत्तीसगढ़ में बस नदी में गिरी, 32 लोग घायल

Article Advertisement

छत्तीसगढ़ में बस नदी में गिरी, 32 लोग घायल सूरजपुर (छत्तीसगढ), पांच सितंबर (भाषा) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के कम से कम 32 कर्मचारी रविवार को उस समय घायल हो गये, जब उनकी बस राज्य के सूरजपुर जिले में एक नदी में गिर गयी।

Article Advertisement

पुलिस ने बताया कि एसईसीएल के कुल 43 कर्मी बस में सवार होकर कंपनी के भटगांव मुख्यालय से महान कोल माइन्स जा रहे थे। जब बस सुखदेवपुर गांव के पास एक पुल पर पहुंची तो चालक ने स्टीयरिंग व्हील से नियंत्रण खो दिया और बस पुल की सीमेंट की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में सवार सभी लोगों को भटगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 32 लोगों को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। बाकी लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अधिकारी ने कहा कि नदी में पानी का स्तर कम था, अन्यथा और भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read