चौसा. कोसी नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से चौसा प्रखंड के आठ पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं जिससे करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित है।
बाढ़ के पानी के कारण कई स्कूलों में पठन-पाठन ठप हो गया है, जबकि दो दर्जन से अधिक परिवार पुल-पुलिया पर मवेशी लेकर शरणस्थली बनाये हुए हैं।
फुलौत पूर्वी पंचायत के बड़ीखाल, बरबिगिही पिहोरा बासा, मोरसंडा पंचायत के अमनी करेलिया, मुसहरी, जपती टोला, कदवा टोला, रामचरण टोला, लौआलगान पूर्वी पंचायत के बुटनी धार, पोद्दार जी धार, महंत बाबा धार और मुसहरी धार में पानी फैल गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि नदी में जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है, पूरा इलाका जल्द ही जलमग्न हो जायेगा।
फुलौत पश्चिमी पंचायत के तीयर टोला के दो दर्जन से अधिक परिवार पुलिया को अपना आशियाना बनाकर रह रहे हैं।
बाढ़ से प्रभावित परिवार और जनप्रतिनिधि ने जिला पदाधिकारी से तत्काल राहत सामग्री और मवेशी चारा उपलब्ध कराने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पायी है।
धूमावती स्थान से एनएच 106 तक ग्रामीण सड़क पर एक से दो फीट पानी बहने से आवागमन बाधित हो गया है।
पशुपालक चारे की किल्लत को देखते हुए मवेशियों को उच्च स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं।
वहीं मोरसंडा के रामचरण टोला में मुखिया द्वारा नाव की मांग की गयी, लेकिन देने से इंकार कर दिया गया।
अंचलाधिकारी शशिकांत यादव ने बताया कि बाढ़ से संबंधित हर प्रकार की रिपोर्ट जिला भेजी जा रही है।
वरीय अधिकारी के आदेशानुसार ही नाव या अन्य सहायता बाढ़ प्रभावित परिवारों को उपलब्ध करायी जाएगी।
Article Advertisement
Bihar
चौसा में बाढ़ का कहर: 25 हजार लोग प्रभावित, दो दर्जन से अधिक गांव जलमग्न
चौसा. कोसी नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से चौसा प्रखंड के आठ पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं जिससे करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित है। बाढ़ के पानी के कारण कई स्कूलों में पठन-पाठन ठप हो गया है, जबकि दो दर्जन से अधिक परिवार पुल-पुलिया पर मवेशी लेकर शरणस्थली बनाये हुए हैं। फुलौत पू

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
