अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

छातापुर अंचल से धराए युवक पर केस दर्ज

छातापुर अंचल से धराए युवक पर केस दर्ज अंचल कार्यालय परिसर में आपत्तिजनक दस्तावेज सहित कैश के साथ धराए युवक के खिलाफ सीओ सुमित कुमार सिंह ने थाना में केस दर्ज कराया है। सीओ ने बताया कि हल्का के लोगों ने डीएम, पीजीआरओ सहित अन्य अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम विनय कुमार सिंह जब गुरुवा

छातापुर अंचल से धराए युवक पर केस दर्ज

Article Advertisement

छातापुर अंचल से धराए युवक पर केस दर्ज अंचल कार्यालय परिसर में आपत्तिजनक दस्तावेज सहित कैश के साथ धराए युवक के खिलाफ सीओ सुमित कुमार सिंह ने थाना में केस दर्ज कराया है। सीओ ने बताया कि हल्का के लोगों ने डीएम, पीजीआरओ सहित अन्य अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी।

Article Advertisement

इसके बाद एसडीएम विनय कुमार सिंह जब गुरुवार को अंचल कार्यालय परिसर से राजस्व कर्मचारी के प्राइवेट मुंशी बौआ मंडल की तलाशी ली तो उसके पास जमीन की जमाबंदी से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज सहित 17 हजार 360 रुपये मिले। थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि सीओ के आवेदन पर छातापुर निवासी बौआ मंडल के खिलाफ मामला दर्ज कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। सीओ के आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि छातापुर अंचल कार्यालय के बाजार स्थित कचहरी पर जमीन के लगान और जमाबंदी कायम को लेकर दर्जनों भूस्वामी का आना जाना होता है। इनके कार्य के निष्पादन के लिए हल्का कर्मचारियों ने निजी मुंशी बहाल कर रखा है। मामला प्रकाश मेंं आने के बाद कई लोगों ने बताया कि निजी मुंशी द्वारा अवैध राशि लेकर गलत तरीके से जमाबंदी कायम कर जमीन की रसीद काटी जाती है। हांलाकि कुछ लोगों ने बताया कि भूस्वामियों से मोटी रकम उगाही के लिए वहां बिचौलिये सक्रिय है। बिचौलिया जमीन किसी की दखल किसी का और जमीन की रसीद किसी और के नाम करने में माहिर हैं। उधर, एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया अब सरकार के निर्देश पर जमाबंदी के लिए ऑनलाइन काम किये जा रहे हैं। ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया जा रहा है। अंचल कार्यालय में आपत्तिनजक दस्तावेज के साथ पकड़ाया युवक। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read