BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Bihar

नहाय- खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व

Published: 1/11/2019, 1:52:17 am163 viewsSeemanchal Live

नहाय- खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व बाजार में दोपहर से ही पूजन सामग्री की खरीदारी में लोग जुट गये। फलों और पर्व में उपयोग होने वाले अलग-अलग तरह के सामानों की दुकानें सज गयी है। व्रती केला, नारियल, बड़ा नींबू, ईख, सेब, मूली के अलावा अन्य जरूरी सामान खरीदने में व्यस्त रहे। इस बार महंगाई के कारण खासकर

नहाय- खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व
नहाय- खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व बाजार में दोपहर से ही पूजन सामग्री की खरीदारी में लोग जुट गये। फलों और पर्व में उपयोग होने वाले अलग-अलग तरह के सामानों की दुकानें सज गयी है। व्रती केला, नारियल, बड़ा नींबू, ईख, सेब, मूली के अलावा अन्य जरूरी सामान खरीदने में व्यस्त रहे। इस बार महंगाई के कारण खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों को पूजन सामग्री और पूजा में उपयोग होने वाले अन्य जरूरी सामान खरीदने में थोड़ी परेशानी हुई। बाजार में पर्व को लेकर उमड़ी भीड़ के कारण जाम की स्थिति भी बनी रही। छठ घाटों पर सजने लगा है पंडाल मधेपुरा। छठ महापर्व को लेकर घाटों की साफ-सफाई कर उसे समतल बनाने में लोग दिनभर जुटे रहे। घाटों पर पंडाल लगाने का काम भी दिनभर जारी रहा। शहर के भीरखी पश्चिमी गुमती नदी घाट को आकर्षक ढंग से सजाने का काम किया जा रहा है। पश्चिमी गुमती नदी पुल, जयपालपट्टी नदी घाट, सुखासन घाट और बेलहा घाट आदि की साफ-सफाई में श्रद्धालु स्वयं लगे हैं। इन घाटों पर नगर परिषद की ओर से साफ-सफाई की बस औपचारिकताएं पूरी की गयी। गुरुवार को डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी संजय कुमार, डीडीसी विनोद कुमार सिंह, एसडीएम वृंदालाल और नप के ईओ प्रवीण कुमार ने विभिन्न घाटों की स्थिति का जायजा लिया। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read