अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

छठ पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल तेज

छठ पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल तेज दीपावली के बाद अब सूर्य उपासना का महा पर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। छठ की खरीदारी को लेकर बाजार सज गए हैं। पूजा सामग्री के साथ फल, नारियल, गुड़, घी व सूप-दउरा सामानों की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। बाजारों में रौनक पुन: लौट आयी है। जबकि छठ पूजा

छठ पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल तेज

Article Advertisement

छठ पूजा को लेकर बाजारों में चहल-पहल तेज दीपावली के बाद अब सूर्य उपासना का महा पर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। छठ की खरीदारी को लेकर बाजार सज गए हैं। पूजा सामग्री के साथ फल, नारियल, गुड़, घी व सूप-दउरा सामानों की खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है।

Article Advertisement

बाजारों में रौनक पुन: लौट आयी है। जबकि छठ पूजा में काम आने वाली पूजन सामग्री की कीमत में पिछले वर्षों की तुलना इस साल काफी बढ़ गई है । लेकिन, महापर्व के प्रति व्रतियों की आस्था महंगाई पर भारी पड़ रही है। फल व्यवसायी छठ में केला, सेब, अन्नास आदि की बिक्री के लिए दुकान में भरपुर मात्रा में भंडारण कर लिया है। गुरुवार को नहाय खाय के साथ आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू हो गया। शुक्रवार को खरना होगा। त्योहार को लेकर हर परिवार में महिला एवं बच्चों में काफी उत्साह है। महिलाओं द्वारा गाये जाने वाले पारंपरिक लोक गीतों से वातावरण आध्यात्मिक रूप से सरोबार है। चार दिनों का यह महापर्व नहाय खाय से शुरू होकर उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। श्रद्धालु छठ घाटों की सफाई में जुट गए हैं। मीरगंज छठ पूजा समिति द्वारा इस बार भी लिबड़ी घाट पर पंडाल एवं आकर्षक सजावट की जा रही है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read