अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

छत्तीसगढ़ में हाथी के शावक का शव बरामद

छत्तीसगढ़ में हाथी के शावक का शव बरामद बालोद, 20 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में वन विभाग ने हाथी के एक शावक का शव बरामद किया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शावक की उम्र ढाई से तीन साल के बीच थी। अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कोकान

छत्तीसगढ़ में हाथी के शावक का शव बरामद

Article Advertisement

छत्तीसगढ़ में हाथी के शावक का शव बरामद बालोद, 20 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में वन विभाग ने हाथी के एक शावक का शव बरामद किया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार शावक की उम्र ढाई से तीन साल के बीच थी। अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कोकान पद्देटोला मार्ग के पास खेत में हाथी के शावक का शव मिला।

Article Advertisement

उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और इसके बाद ही शावक की मृत्यु के संबंध में जानकारी मिल सकेगी। अधिकारियों ने बताया कि हाथी का यह शावक इस महीने की 11 तारीख को सल्हई टोला गांव के पास एक खेत में घायल अवस्था में मिला था जिसे वन विभाग ने उपचार के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया था और तब से यह जंगल में अकेला ही विचरण कर रहा था। उन्होंने कहा कि वन विभाग को जानकारी मिली है कि शावक जिले में विचरण कर रहे 22 हाथियों के दल से अलग हो गया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read