अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Border News

यदि आप छेत्री को मौका दोगे तो वह उसका फायदा उठाएगा : बांग्लादेशी कोच

यदि आप छेत्री को मौका दोगे तो वह उसका फायदा उठाएगा : बांग्लादेशी कोच दोहा, आठ जून (भाषा) बांग्लादेश के कोच जेमी डे ने कहा कि भारत के करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री को यदि आप गोल करने का मौका दोगे तो वह कभी नहीं चूकेंगे। डे ने यह टिप्पणी छेत्री के दो गोल की मदद से भारत की बांग्लादेश के खिलाफ फीफा वि

यदि आप छेत्री को मौका दोगे तो वह उसका फायदा उठाएगा : बांग्लादेशी कोच

Article Advertisement

यदि आप छेत्री को मौका दोगे तो वह उसका फायदा उठाएगा : बांग्लादेशी कोच दोहा, आठ जून (भाषा) बांग्लादेश के कोच जेमी डे ने कहा कि भारत के करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री को यदि आप गोल करने का मौका दोगे तो वह कभी नहीं चूकेंगे।

Article Advertisement

डे ने यह टिप्पणी छेत्री के दो गोल की मदद से भारत की बांग्लादेश के खिलाफ फीफा विश्व कप 2022 और एएफसी एशियाई कप 2023 मैच में 2—0 से जीत के बाद की। छत्तीस वर्षीय छेत्री ने दूसरे हाफ में दोनों गोल किये जिससे भारत ने क्वालीफाईंग दौर में अपनी पहली जीत हासिल की। गोल.कॉम के अनुसार डे ने कहा, 'मैच में लंबे समय तक हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हमारे पास कुछ मौके थे। लेकिन यदि आप छेत्री को मौके देते हो तो वह गोल करेगा जैसा कि उसने आज किया। उसे अंतिम 20 मिनट में दो मौके मिले और उसने उन्हें भुनाया।' इंग्लैंड के रहने वाले डे इस बात से निराश थे कि उनके खिलाड़ियों ने भारतीयों को आसानी से गेंद सौंपी। बांग्लादेश की ग्रुप ई में यह सात मैचों में पांचवीं हार है। उन्होंने कहा, 'हमने 80 मिनट तक अच्छी चुनौती पेश की। हमारी रक्षापंक्ति को भेदना मुश्किल था। एक निराशा रही कि हमने गेंद पर अपना कब्जा आसानी से गंवाया। '

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read