अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Bihar

सुपौल में बदमाशों की धमकी को हल्के में लेना पड़ा भारी, चिल्ड्रेन पार्क के पास युवक को मारी गोली

सुपौल में बदमाशों की धमकी को हल्के में लेना पड़ा भारी, चिल्ड्रेन पार्क के पास युवक को मारी गोली सुपौल सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 11 में महात्मा गांधी चिल्ड्रेन पार्क के पास बुधवार की देर रात करीब 10 बजे बदमाशों ने युवक पर चार राउंड गोलियां चलाई। इसमें से एक गोली युवक के बायीं पैर में लगी है। जख्मी यु

सुपौल में बदमाशों की धमकी को हल्के में लेना पड़ा भारी, चिल्ड्रेन पार्क के पास युवक को मारी गोली

Article Advertisement

सुपौल में बदमाशों की धमकी को हल्के में लेना पड़ा भारी, चिल्ड्रेन पार्क के पास युवक को मारी गोली सुपौल सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 11 में महात्मा गांधी चिल्ड्रेन पार्क के पास बुधवार की देर रात करीब 10 बजे बदमाशों ने युवक पर चार राउंड गोलियां चलाई। इसमें से एक गोली युवक के बायीं पैर में लगी है। जख्मी युवक वार्ड 11 का रहने वाला संतोष कामत उर्फ बादशाह(25) बताया जा रहा है। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर लोगों को आते देख सभी बदमाश भाग निकले। लोगों ने आनन फानन में जख्मी युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बतायी जा रही है। घायल बादशाह कामत ने बताया कि विवेक यादव, टाइगर और बौआ कामत ने उसे घेर कर पहले मारा पीटा। इसके बाद उसपर ताबड़तोड़ गोली चला दी। सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि घायल के फर्द बयान पर केस दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा कि बादशाह कामत रात में महावीर चौक से पैदल ही अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बदमाशों ने पहले रोका। इसके बाद दोनों के बीच बहस होने लगी। इसी बीच बदमाशों ने पिस्तौल निकाली और गोलियां चलाने लगे। एक गोली बादशाह के पैर में लगी। इसके बाद वह जान बचाने के लिए चौक मस्जिद की तरफ भागने लगा। फिर भी बदमाशों ने खदेड़ते हुए गोली चलाने लगे। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी और युवक बाल-बाल बच गया। इधर, गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े। इसके बाद लोगों को आते देख बदमाश गांधी मैदान की तरफ भाग गए। दो दिन पहले दी थी धमकी, शाम से कर रहा था रेकी बताया जा रहा है कि गोलीकांड के आरोपितों ने पहले बादशाह कामत और उसके भाई को गोली मारने की धमकी दी थी। लेकिन धमकी को उसने हल्के में लिया था। दो दिन से आरोपित लगातार उसका पीछा कर रहे थे। बुधवार की रात मौका मिलते ही उसपर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बौआ कामत तीन दिन पहले ही जेल से बाहर निकला है जो पिछले छह माह से युवक को जेल से बाहर निकलते ही गोली मारकर हत्या की धमकी दे रहा था। SOURCE -HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read