अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

चीन में विदेशों से आए कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले 1600 के पार, सीमाओं पर सख्त हुई जांच

चीन में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से ज्यादातर चीन के वे नागरिक हैं जो विदेशों से लौटे हैं। इसके साथ देश में विदेशों से आए संक्रमितों के मामले बढ़कर 1,610 हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच और उपचार सुविधाएं बढ़ा दी

चीन में विदेशों से आए कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले 1600 के पार, सीमाओं पर सख्त हुई जांच

Article Advertisement

चीन में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से ज्यादातर चीन के वे नागरिक हैं जो विदेशों से लौटे हैं। इसके साथ देश में विदेशों से आए संक्रमितों के मामले बढ़कर 1,610 हो गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Article Advertisement

अधिकारियों ने सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच और उपचार सुविधाएं बढ़ा दी हैं।मंगलवार को संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई और मृतकों का आंकड़ा 4,632 बना हुआ है। हालांकि पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 82,788 हो गई जिनमें से 1,005 मरीजों की मौत हो गई जबकि 77,151 लोगों को छुट्टी दे दी गई। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने यह जानकारी दी। चीन में संक्रमितों के 30 नए मामले सामने आए, जिनमें 23 लोग विदेशों से आए संक्रमित हैं और ऐसे मामले बढ़कर 1,610 हो गए। विदेशों से आए संक्रमितों के कुल मामलों में से 811 का इलाज चल रहा है और 41 लोगों की हालत गंभीर है। मंगलवार को ऐसे 42 मामले आए जिनमें मरीज में रोग के कोई लक्षण नहीं हैं और ऐसे कुल 991 मामले हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक देश में विदेशों से आए संक्रमितों का जोखिम बढ़ रहा है इसलिए सीमावर्ती क्षेत्रों में कोविड-19 की जांच और उपचार तेज कर दिए गए हैं। चीन की 22,000 किमी लंबी सीमा के रास्ते कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के देश में आने का बहुत जोखिम है। इस जोखिम को देखते हुए चिकित्सा पेशेवरों और महामारी नियंत्रण विशेषज्ञों को कुछ सीमायी इलाकों में भेजा गया है। Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read