अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

लद्दाख में चीन का नया पैंतरा:चीन फॉरवर्ड लोकेशंस पर लाउडस्पीकर लगाकर पंजाबी गाने बजा रहा, यह भारतीय जवानों का ध्यान भटकाने की कोशिश हो सकती है

  लद्दाख में भारत-चीन तनाव के बीच चीन की सेना बॉर्डर पर लाउडस्पीकर लगाकर पंजाबी गाने बजा रही है। चीन ने लाउडस्पीकर फिंगर-4 इलाके की उन फॉरवर्ड पोस्ट पर लगाए हैं जो 24 घंटे भारत की निगरानी में हैं। चीन के इस कदम की 2 वजह हो सकती हैं। पहली यह कि चीन भारतीय जवानों का ध्यान भटकाने के लिए ड्रामा कर

लद्दाख में चीन का नया पैंतरा:चीन फॉरवर्ड लोकेशंस पर लाउडस्पीकर लगाकर पंजाबी गाने बजा रहा, यह भारतीय जवानों का ध्यान भटकाने की कोशिश हो सकती है

Article Advertisement

  लद्दाख में भारत-चीन तनाव के बीच चीन की सेना बॉर्डर पर लाउडस्पीकर लगाकर पंजाबी गाने बजा रही है। चीन ने लाउडस्पीकर फिंगर-4 इलाके की उन फॉरवर्ड पोस्ट पर लगाए हैं जो 24 घंटे भारत की निगरानी में हैं। चीन के इस कदम की 2 वजह हो सकती हैं।

Article Advertisement

पहली यह कि चीन भारतीय जवानों का ध्यान भटकाने के लिए ड्रामा कर रहा हो। दूसरी यह कि चीन वाकई तनाव कम करना चाहता हो, हालांकि इसकी उम्मीद कम है। भारत-चीन के बीच 20 दिन में 3 बार गोलियां चलीं पूर्वी लद्दाख में एक-दूसरे को चेतावनी देने के लिए भारत-चीन के जवानों के बीच पिछले 20 दिन में 3 बार हवा में गोलियां चल चुकी हैं। आखिरी बार 8 सितंबर को दोनों तरफ से 100-200 राउंड फायर हुए थे। सीमा पर जारी तनाव के बीच दोनों देशों के बीच कॉर्प्स कमांडर लेवल की मीटिंग होनी है, लेकिन चीन की तरफ से अभी तक तारीख और समय कंफर्म नहीं हुआ है। भारतीय सेना बोफोर्स तोपें तैयार कर रही पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ तनाव बढ़ने के साथ ही सर्दियों के सीजन में लंबे टकराव की आशंका को देखते हुए सेना ने तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय सेना बोफोर्स होवित्जर तोपें तैनात करने की तैयारी भी कर रही है। इन तोपों ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ करगिल का युद्ध जिताया था। उत्तराखंड सीमा पर भी चीन सक्रिय भारत-चीन के बीच आर्मी और डिप्लोमेटिक मीटिंग्स का दौर अप्रैल-मई से ही चल रहा है, लेकिन चीन बार-बार समझौते तोड़ घुसपैठ की कोशिश करता है। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड में चीन ने तिनकार-लिपु पास के करीब हट जैसे स्ट्रक्चर खड़े किए हैं। जोजो गांव और चंपा मैदान के जनरल एरिया में भी चीन कंस्ट्रक्शन कर रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read