अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

सनातन पर सियासत: चिराग पासवान ने बोला उदयनिधि स्टालिन पर करारा हमला, पढ़िए-क्या, कुछ कहा?

सनातन पर सियासत: चिराग पासवान ने बोला उदयनिधि स्टालिन पर करारा हमला, पढ़िए-क्या, कुछ कहा?   चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, 'जहां हमलोग सर्वधर्म सद्भावना की बात करते है वहीं तामिलनाडु के मुख्यमंत्री के सुपुत्र उदयनिधि स्टालिन के बयान ने एक धर्म विशेष की भावना को आहत किया है.   तमिलनाडु के सी

सनातन पर सियासत: चिराग पासवान ने बोला उदयनिधि स्टालिन पर करारा हमला, पढ़िए-क्या, कुछ कहा?

Article Advertisement

सनातन पर सियासत: चिराग पासवान ने बोला उदयनिधि स्टालिन पर करारा हमला, पढ़िए-क्या, कुछ कहा?   चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, 'जहां हमलोग सर्वधर्म सद्भावना की बात करते है वहीं तामिलनाडु के मुख्यमंत्री के सुपुत्र उदयनिधि स्टालिन के बयान ने एक धर्म विशेष की भावना को आहत किया है.   तमिलनाडु के सीएम एम के स्टॉलिन के पुत्र व मंत्री उदयनिधि स्टालिन के द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान पर सियासत जारी है. ताजा मामले में एलजीपी (आर) चीफ चिराग पासवान ने उनपर जोरदार हमला बोला है. चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, 'जहां हमलोग सर्वधर्म सद्भावना की बात करते है वहीं तामिलनाडु के मुख्यमंत्री के सुपुत्र उदयनिधि स्टालिन के बयान ने एक धर्म विशेष की भावना को आहत किया है. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमलोग विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर है ऐसे में विकास के मुद्दों पर चर्चाएं होनी चाहिए न कि अपनी महत्वाकांक्षा के लिए किसी धर्म पर टिप्पणी किया जाए. एलजेपी (आर) विपक्षी गठबंधन के साथी दल राजद और जनता दल यूनाइटेड से सवाल करती है की क्या आप इस बयान का समर्थन करते है? क्या ऐसे ही बयानों से देश का नेतृत्व करेंगे आप ? देश की एकता और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा.   क्या कहा था उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु के खेल और युवा मामलों के मंत्री और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सनातन धर्म मच्छर से फालने वाले डेंगू और मलेरिया रोग की तरह है और इसे खत्म करना होगा. वह तमिलनाडु प्रोग्रेसिव राइटर्स फोरम द्वारा आयोजित सनातनम (सनातन धर्म) उन्मूलन सम्मेलन में बोल रहे थे. उदयनिधि ने अपने भाषण में कहा : सनातन धर्म को खत्म करने के लिए आयोजित इस सम्मेलन में मुझे बोलने का मौका देने के लिए मैं आयोजकों को धन्यवाद देता हूं. मैं सम्मेलन को सनातन धर्म का विरोध करने के बजाय सनातन धर्म का उन्मूलन कहने के लिए आयोजकों को बधाई देता हूं. उन्होंने आगे कहा, कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते. मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते. हमें उन्हें खत्म करना है. सनातनम भी ऐसा ही है. सनातनम का विरोध नहीं, बल्कि उन्मूलन करना हमारा पहला काम है. खेल मंत्री, जो डीएमके युवा विंग के राज्य सचिव भी हैं, ने कहा कि सनातन धर्म समानता और सामाजिक न्याय दोनों का विरोधी था. उन्होंने आगे कहा, सनातनम का अर्थ क्या है? शाश्‍वत या कुछ ऐसा, जिसे बदला नहीं जा सकता, कुछ ऐसा जिस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता और यही तो सनातनम का अर्थ है. युवा नेता उदयनिधि फिल्म अभिनेता और निर्माता भी हैं. उन्‍होंने कहा कि सनातनम लोगों को जाति के आधार पर बांटता है. उन्होंने कहा, हालांकि, हमारे कलैगनार (करुणानिधि) हर समुदाय को एक गांव में ले आए और इसे समथुवपुरम (समानता गांव) नाम दिया. इस बीच, तमिलनाडु इकाई के भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने उदयनिधि स्टालिन के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह सनातन धर्म को मानने वाली भारत की 80 प्रतिशत आबादी के नरसंहार का आह्वान कर रहे थे. उन्होंने पूछा कि क्या विपक्षी इंडिया गठबंधन की मुंबई बैठक में इसी पर सहमति बनी थी, जिसमें डीएमके भी शामिल है.      

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read