रोहतास में चौकीदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आज मृतक के छोटे भाई का तिलक था. रोहतास: बिहार के रोहतास में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जब बाइक सवार बेख़ौफ बदमाशों ने एक 29 साल के युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं इलाके में हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है. रोहतास में युवक की गोली मारकर हत्या: बता दें कि बेखौफ अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब युवक अपने घर पर छोटे भाई की तिलक की तैयारी के बाद सो रहा था. तभी नकाबपोश बदमाश आ धमके और पहचान कर युवक को गोलियों से छलनी कर दिया. घटना चंदनपुरा थाना क्षेत्र की है. "खेत को लेकर विवाद चल रहा था. सम्भवतः इसी विवाद में गोली मारकर हत्या की गई हो. फिलहाल यह जांच का मामला है. पुलिस प्रशासन से हमारी मांग है कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करें."- पप्पू कुमार, मृतक का चचेरा भाई छोटे भाई के तिलक से पहले बड़े भाई का मर्डर: मिली जानकारी के मुताबिक चोरकप गांव में चौकीदार के पुत्र की गोली मार का हत्या कर दी गई है. मृतक का नाम अभिनंदन पासवान था. बताया जाता है कि अभिनंदन पासवान के छोटे भाई का तिलक समारोह होना था. इसके लिए बीते रात दरवाजे पर सजावट का काम चल रहा था. इसी दौरान अभिनंदन पासवान अपने दरवाजे पर ही कुछ लोगों के साथ सो रहे थे. तभी बाइक सवार दो लोग पहुंचे और अभिनंदन पासवान की गोली मार का हत्या कर दी. पुरानी रंजिश हत्या का कारण !: मृतक के पिता अवधेश पासवान तिलौथू थाना में चौकीदार हैं. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची और अभिनंदन के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है. पुलिस के मुताबिक इस वारदात के पीछे कहीं ना कहीं पुरानी रंजिश है. "सूबे में आए दिन दलितों की हत्या हो रही है. आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. बीती रात चौकीदार पुत्र की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.छोटे भाई का आज तिलक आने वाला है और बड़े भाई की हत्या हो गई. प्रशासन से अनुरोध करता हूं कि इस घटना में जो भी दोषी हैं, अविलंब उन्हें कठोर से कठोर सजा देने का काम करें. कोई दोषी बचना नहीं चाहिए."- अमित पासवान, दलित नेता "इलाके में युवक की गोली मार हत्या की सूचना मिली है. प्रथम दृष्टया यह आपसी रंजिश का मामला लगता है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी."- किरण कुमार, एएसपी
Article Advertisement
Crime
छोटे भाई के तिलक से पहले बड़े भाई का बहा खून, बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर उतारा मौत के घाट - CHOWKIDAR SON SHOT DEAD IN ROHTAS
रोहतास में चौकीदार के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आज मृतक के छोटे भाई का तिलक था. रोहतास: बिहार के रोहतास में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है, जब बाइक सवार बेख़ौफ बदमाशों ने एक 29 साल के युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं इलाके में हत्या की वारदात से सनसनी
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
