गूगल क्रोम ब्राउजर इस दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
क्या आप जानते हैं कि बहुत से उपयोगकर्ता एक ब्राउजर में पांच से अधिक टैब खोल लेते हैं, जिससे उनका कंप्यूटर/ लैपटॉप या फिर फोन हैंग होने लगता है क्योंकि क्रोम ब्राउजर रैम का भी इस्तेमाल करता है।
Technology
Chrome टैब मैनेजमेंट में दिखेंगे ये फीचर्स
गूगल क्रोम ब्राउजर इस दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि बहुत से उपयोगकर्ता एक ब्राउजर में पांच से अधिक टैब खोल लेते हैं, जिससे उनका कंप्यूटर/ लैपटॉप या फिर फोन हैंग होने लगता है क्योंकि क्रोम ब्राउजर रैम का भी इस्तेमाल करता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि क्रोम मे

Article Advertisement
Article Advertisement
लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि क्रोम में जल्द ही बेहतर टैब मैनेजमेंट फीचर आने वाला है।
गूगल अपने वेब ब्राउजर क्रोम में टैब मैनेजमेंट को बेहतर करने वाला है।
साथ ही एड्रेस बार में नई सुविधाएं देगा और कस्टमाइज करने के लिए बेहतर टूल्स उपलब्ध कराएगा।
यह बदलाव डेस्कटॉप और एंड्रॉयड दोनों पर देखने को मिलेंगे।
क्रोम में दिखेगा प्रिव्यू क्रोम ब्राउजर में अधिक टैब खोलने पर उपयोगकर्ता भूल जाते हैं कि पुराने टैब में उन्होंने कौन-कौन सी वेबसाइट खोली थी।
ऐसे में कई बार एक ही वेबसाइट को दो या उससे अधिक बार खोल लेते हैं और ज्यादा टैब खोलने से कंप्यूटर/लैपटॉप हैंग होने की आशंका रहती है।
इससे बचने के लिए गूगल ने क्रोम के लिए प्रिव्यू का विकल्प दिया है।
प्रिव्यू की मदद से उपयोगकर्ता खुद देख सकते हैं कि हाल ही में उन्होंने कौन सी वेबसाइट को खोली थी।
इससे पुराने टैब या वेबसाइट को पहचानने और उस तक जाने में आसानी होगी और नए टैब खोलने से उपयोगकर्ता बच सकेंगे।
ऐसा ही फीचर स्मार्टफोन में दिखाई देगा, जिसके तहत बक्से के रूप में टैब मिलेंगे और उन पर नंबर भी होंगे।
हर एक टैब में उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के मुताबिक, सर्च परिणाम खोज सकते हैं और उन्हें सेव करके रख सकते हैं।
एक डिवाइस से दूसरे तक लिंक भेजना होगा आसान आजकल की बात करें तो अधिकतर लोग दो या फिर उससे ज्यादा डिवाइसों का इस्तेमाल करते हैं।
इसी के मद्देनजर गूगल ने kसेंड लिंकl नाम के फीचर को बेहतर बनाया है।
इस फीचर की मदद से एक टैब या फिर वेबसाइट के लिंक को एक डिवाइस से दूसरे तक भेजा सकता है।
यह फीचर पहले से मौजूद था लेकिन अब यह बेहतर तरीके से काम करेगा।
हालांकि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि दूसरा या तीसरा डिवाइस आपसे कितना दूर है बस वह दोनों या तीनों डिवाइस एक ही जीमेल अकाउंट के जरिए लॉगइन किए गए हों।
अपने क्रोम को खुद करें डिजाइन क्रोम ब्र्राउजर में एक और नया फीचर देखने को मिलेगा, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता अपने क्रोम ब्राउजर को अपनी पसंद से डिजाइन कर सकेंगे।
इसमें बैकग्राउंड से लेकर कलर थीम तक बदल सकेंगे।
हालांकि इस फीचर को कैसे इस्तेमाल किया जाएगा, उसकी जानकारी नहीं दी गई है।
कंपनी के मुताबिक, इससे हर एक उपयोगकर्ता अपने क्रोम ब्राउजर को अपने व्यक्तित्व और मूड के मुताबिक सेट कर सकेगा।
बताते चलें कि गूगल ने अभी इन अपडेट की लॉन्चिंग को लेकर कोई तारीख निर्धारित नहीं की है मगर टेक जगत के मुताबिक, इन फीचर का दीदार जल्द ही होगा।
क्या जानते हैं गूगल क्रोम के ये फीचर बहुत ही कम यूजर ये जानते होंगे कि गूगल क्रोम को एक सर्च इंजन के अलावा कैलकुलेटर, कनवर्टर, ऑडियो-वीडियो प्लेयर, पीडीएफ रीडर और फाइल एक्सप्लोरर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन सभी शानदार टूल का इस्तेमाल करके यूजर अपने काम को पहले से ज्यादा बेहतर और आसान बना सकते हैं।
गूगल क्रोम को बनाएं पीडीएफ रीडर कंप्यूटर पर किसी भी पीडीएफ फाइल या ई-बुक को देखने लिए उसमें पीडीएफ रीडर डाउनलोड करना पड़ता है।
लेकिन, एक ट्रिक ऐसी भी है जिसके जरिए यूजर पीडीएफ रीडर डाउनलोड किए बिना भी संबंधित फाइल को आसानी से पढ़ सकते हैं।
इसके लिए पीडीएफ फाइल को माउस की सहायता से ड्रैग कर एड्रेस बार तक ले जाएं और छोड़ दें।
इसके बाद गूगल क्रोम ब्राउजर एक पीडीएफ रीडर के तौर पर काम करने लगेगा।
क्रोम पर कैलकुलेटर का इस्तेमाल गूगल क्रोम पर कैलकुलेटर और कनवर्टर का इस्तेमाल करना बिल्कुल आसान है।
कैलकुलेटर या कनवर्टर का प्रयोग करने के लिए आप सीधे सर्च बार में अपने ‘न्यूमैरिक डिजिट’ टाइप कर सकते हैं।
मिसाल के तौर पर यदि आपको 4 और 9 को जोड़ना है तो इसके सर्च बार में जाकर सीधे 4+9 टाइप करें।
वहीं, अगर आप किलोमीटर को मीटर में बदलना चाहते हैं तो 4 km to m टाइप कर दें।
आपको उत्तर मिल जाएगा।
इसी प्रकार करेंसी, ऊर्जा, ईंधन की खपत, तापमान या गति को भी बदला जा सकता है।
ऑ़डियो-वीडियो का आनंद उठाएं अब अपने कंप्यूटर पर एमपीथ्री गाने या वीडियो के लिए अलग से ऑडियो-वीडियो प्लेयर डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
कंप्यूटर में मौजूद किसी भी ऑडियो-वीडियो फाइल को बस माउस की मदद से ड्रैग कर सीधे एड्रेसबार में ले जाकर छोड़ दें।
एचडी क्वालिटी के वीडियो भी इसमें आसानी से सपोर्ट करते हैं।
इससे आपके कंप्यूटर की मेमोरी पर भी लोड नहीं पड़ेगा और आप आसानी से ऑडियो-वीडियो प्लेयर को नियंत्रित कर सकेंगे।
क्रोम पर ढूंढे कंप्यूटर में सेव फाइल यदि यूजर को अपने कंप्यूटर में सेव किसी भी तरह की फाइल को ढूंढना हो तो उसे ‘माई कंप्यूटर’ खोलना पड़ता है।
वहां से वो अपनी ड्राइव और फोल्डर तक पहुंच पाते हैं।
यही काम गूगल क्रोम पर आप सीधे कर सकते हैं।
इसके लिए यूजर को एड्रेस बार में file:///C:/ टाइप करना होगा।
इसमें ‘सी ड्राइव’ की जगह आप किसी भी विशेष ड्राइव को रख सकते हैं।
इसके बाद ‘एंटर’ का बटन दबाते ही कंप्यूटर में मौजूद ड्राइव आसानी से खुल जाएगी।
अब यहां से यूजर मनचाहे फोल्डर या फाइल को देख सकते हैं।
63.99 फीसदी क्रोम ब्राउजर का मार्केट शेयर है पूरी दुनिया में स्टाटकाउंटर वेबसाइट के मुताबिक 15.48 प्रतिशत के साथ सफारी ब्राउजर मौजूद है 4.44 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है फायरफोक्स मार्केट शेयर में Source-Hindustan
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Technology
Microsoft Outlook का वैश्विक सर्वर ठप, भारत में भी लाखों यूजर्स परेशान; Teams और Microsoft 365 पर पड़ा असर

Technology
AI साइबर हमलों से भारत के टेलीकॉम नेटवर्क को बचाने की तैयारी, Jio, Airtel, Vi और BSNL के साथ सरकार की बैठकें

Technology
NPCI ने AI और Blockchain के लिए बनाई नई टेक्नोलॉजी कंपनी, डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
