अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

नगर पंचायत के शेड निर्माण काम पर लगी रोक हटी

नगर पंचायत के शेड निर्माण काम पर लगी रोक हटी नगर पंचायत के लक्ष्मी नारायण मंदिर से उत्तर सब्जी मार्केट बसाने के लिए शेड निर्माण काम पर लगी रोक को एसडीएम नीरज नारायण पांडे ने गुरुवार को हटा दिया। नगर पंचायत के कर्मचारियों, बोर्ड के सदस्य और आंदोलनकारियों के साथ समन्वय बैठक के बाद प्रशासनिक स्तर से नि

नगर पंचायत के शेड निर्माण काम पर लगी रोक हटी

Article Advertisement

नगर पंचायत के शेड निर्माण काम पर लगी रोक हटी नगर पंचायत के लक्ष्मी नारायण मंदिर से उत्तर सब्जी मार्केट बसाने के लिए शेड निर्माण काम पर लगी रोक को एसडीएम नीरज नारायण पांडे ने गुरुवार को हटा दिया। नगर पंचायत के कर्मचारियों, बोर्ड के सदस्य और आंदोलनकारियों के साथ समन्वय बैठक के बाद प्रशासनिक स्तर से निर्णय लेकर रोक हटा दिया।

Article Advertisement

मालूम हो कि करीब 25 परिवारों के घर के आगे रोड किनारे सब्जी मार्केट बसाने के लिए नगर पंचायत द्वारा बनाया जा रहा पक्का शेड निर्माण काम को रोकने के लिए 24 लोग पिछले सप्ताह दिन भर अनशन पर बैठे थे। अनशन स्थल पर पहुंच एसडीएम ने शेड निर्माण काम को तत्काल स्थगित करा कर अनशन तोड़वा दिया था। उधर, नगर पंचायत के प्रभारी ईओ अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा ने संबंधित जमीन का मुआयना कर निर्माणाधीन जमीन का नया सर्वे का खाता नगर पंचायत के नाम होने से संबंधित एसडीएम को रिपोर्ट समर्पित कर निर्माण काम पर लगी रोक हटाने के लिए अनुरोध किया था। एसडीएम ने गुरुवार को कार्यालय में नगर पंचायत बोर्ड के सदस्य, आंदोलनकारियों के साथ-साथ कर्मचारियों के बीच एक समन्वय बैठक की। इसमें कागजातों के अवलोकन के बाद यह निर्णय लिया गया कि शेड निर्माण कार्य पर लगी रोक हटा दी जाए। मौके पर शेड निर्माण काम रोकने वालों ने अपने घर से निकलने के लिए आवश्यक रोड, पहुंच पथ, नाला बनाने का अनुरोध किया। इस पर नगर पंचायत स्तर से लोगों की समस्या पर निदान का आश्वासन दिया गया। बैठक में उप मुख्य पार्षद रंजीत नायक, जेई विनोद कुमार, राम कुमार सिंह, निर्मल साह आदि मौजूद थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read