अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

शहर को जगमग करने की योजना काफी धीमी

शहर को जगमग करने की योजना काफी धीमी शहर को जगमग करने की योजना काफी धीमी गति से चल रही है। शहर में चिह्नित नौ हजार पोलों पर लाइट लगाई जानी है। ईईएसएल ने काम शुरू करने के एक माह बाद मात्र 300 पोल पर लाइट लगाई है। नगर परिषद ने ईईएसएल के काम की रफ्तार को देखते हुए नाराजगी जाहिर की है। नगर परिषद सोमवार क

शहर को जगमग करने की योजना काफी धीमी

Article Advertisement

शहर को जगमग करने की योजना काफी धीमी शहर को जगमग करने की योजना काफी धीमी गति से चल रही है। शहर में चिह्नित नौ हजार पोलों पर लाइट लगाई जानी है। ईईएसएल ने काम शुरू करने के एक माह बाद मात्र 300 पोल पर लाइट लगाई है। नगर परिषद ने ईईएसएल के काम की रफ्तार को देखते हुए नाराजगी जाहिर की है।

Article Advertisement

नगर परिषद सोमवार को ईईएसएल की कार्यप्रणाली के संबंध में विभाग को पत्र लिखेगा। इधर जिला प्रशासन ने भी ईईएसएल के काम में सुस्ती देख नाराजगी जाहिर की है। डीएम, डीडीसी ने भी ईईएसएल को टीम की संख्या बढ़ाते काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन ने पहले मुख्य सड़क पर लाइट लगाने का निर्देश दिया है। ताकि रात के अंधेरे में लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही जिला प्रशासन ने मोहल्ले में भी लाइट लगाने का काम तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया है। वर्तमान में कंपनी ने प्रशासनिक अधिकारियों के रिहाइशी इलाकों में ही काम पूरा किया है। नगर परिषद के मुताबिक प्रशासनिक इलाकों के बाद थाना चौक से हवाई अड्डा तक जाने वाले मार्ग के पोल पर भी लाइट लगा दी गयी है। सोमवार से थाना चौक से डी बी रोड होकर शंकर, धर्मशाल रोड होते हुए बनगांव मार्ग में लाइट लगाई जाएगी। ईईएसएल के पास टीम की कमी: ईईएसएल के पास टीम की कमी है। बताया जा रहा है कि कर्मी की कमी के कारण एक महीने में मात्र आठ दिन ही काम हो पाया है। इस कारण काम की रफ्तार काफी धीमी है। अगर तीन चार टीम नहीं लगाई गई तो लाइट लगाने में काफी समय लग सकता है। स्रोत- हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read