अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

सड़क खोद मलबा छोड़ा पूरा शहर जाम से परेशान

सड़क खोद मलबा छोड़ा पूरा शहर जाम से परेशान शहर की प्रमुख सड़कों पर गुरुवार को जाम की स्थिति रहने से लोग बेहद परेशान रहे। कर्पूरी चौक पर सड़क खोद कर मलबा छोड़ दिए जाने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गयी। प्रमुख चौराहे पर आवागमन प्रभावित होने के कारण लोग करीब- करीब पूरे दिन जाम से जूझते रहे। आवागमन

सड़क खोद मलबा छोड़ा पूरा शहर जाम से परेशान

Article Advertisement

सड़क खोद मलबा छोड़ा पूरा शहर जाम से परेशान शहर की प्रमुख सड़कों पर गुरुवार को जाम की स्थिति रहने से लोग बेहद परेशान रहे। कर्पूरी चौक पर सड़क खोद कर मलबा छोड़ दिए जाने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गयी। प्रमुख चौराहे पर आवागमन प्रभावित होने के कारण लोग करीब- करीब पूरे दिन जाम से जूझते रहे। आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। मालूम हो कि बीएनएमवी कॉमर्स कॉलेज से बीपी मंडल चौक तक पीडब्लूडी विभाग की ओर से सड़क निर्माण किया जा रहा है। कॉमर्स कालेज की ओर करीब डेढ़ माह पहले की सड़क उखाड़ी जा चुकी है। उधर मेटल वर्क भी शुरू हो गयी। पिछले दो- तीन दिनों से शहर में सड़क उखाड़ने का काम किया जा रहा है। कर्पूरी चौक तक सड़क उखाड़ने का काम पूरा कर लिया गया है। सड़क पर मलबा रहने के कारण कर्पूरी चौक पर गुरुवार को एक तरफ से आवागमन बाधित रहा। इस कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गयी। इस कारण कर्पूरी चौक से स्टेशन आने- जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर कर्पूरी चौक से सुखासन जाने वाले सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। थोड़ी- थोड़ी देर में ही जाम की समस्या खड़ी होती रही। यातायाता प्रभावित होने के कारण मेन बाजार आने- जाने वाले लोगों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर के वक्त स्कूलों में छुट्टी के बाद लोगों को उठानी पड़ी। स्कूली बस भी जाम में फंसे नजर आए। हालांकि इस दौरान सड़क से मलबा उठाने का काम भी जारी रहा। शाम होते- होते कर्पूरी चौक से सड़क का मलबा उठा लिया गया। दूसरी ओर पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से धूल का गुबार उड़ने से आमयात्री और स्थानीय दुकानदार परेशान रहे। पीडब्लूडी के ईई नौशाद आलम ने बताया कि मलबे को उठा लिया गया है। पिछले दिनों बारिश के कारण जलजमाव को देखते हुए पानी का छिड़काव रोका गया था। नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। Source -HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read