अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

अपने सहपाठी को प्रताड़ित करने वाले कंपोजर को देना पड़ा इस्तीफा

अपने सहपाठी को प्रताड़ित करने वाले कंपोजर को देना पड़ा इस्तीफा तोक्यो , 20 जुलाई (एपी) बचपन में अपने एक सहपाठी को प्रताड़ित करने वाले कंपोजर केइगो ओयामाडा को पद से इस्तीफा देना पड़ा जो तोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के संगीत पर काम कर रहे थे । उन्होंने अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर लिखा ,‘‘ मैं स

अपने सहपाठी को प्रताड़ित करने वाले कंपोजर को देना पड़ा इस्तीफा

Article Advertisement

अपने सहपाठी को प्रताड़ित करने वाले कंपोजर को देना पड़ा इस्तीफा तोक्यो , 20 जुलाई (एपी) बचपन में अपने एक सहपाठी को प्रताड़ित करने वाले कंपोजर केइगो ओयामाडा को पद से इस्तीफा देना पड़ा जो तोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के संगीत पर काम कर रहे थे ।

Article Advertisement

उन्होंने अपने ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर लिखा ,‘‘ मैं सभी सलाह और राय को स्वीकार करता हूं जो मुझे मिल रही हैं । मैं भविष्य के लिये उन्हें ध्यान में रखूंगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं ।’’ अपने एक दिव्यांग सहपाठी को मौखिक रूप से प्रताड़ित करने की खबरें आनलाइन आने पर ओयामाडा की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही थी और उनके इस्तीफे की भी मांग हो रही थी । तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने रविवार को कहा था कि वह पद पर बने रहेंगे क्योकि उन्हें अपने किये पर पछतावा है । लेकिन उनके इस्तीफा देते ही अपना रूख बदलते हुए उन्होंने कहा कि ओयामाडा की हरकत अस्वीकार्य है। आयोजन समिति की प्रमुख सेइको हाशिमोतो ने कहा कि इस मसले पर शुरूआत में आयोजकों के रवैये पर उन्हें खेद है । शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में संगीत के उस हिस्से का इस्तेमाल नहीं होगा जिसे ओयामाडा ने तैयार किया है । उन्हें पैरालम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह से भी हटा दिया गया है । कोरोना महामारी के कारण उद्घाटन समारोह में दर्शक नहीं होंगे । ओयामाडा से पहले योशिरो मोरी को महिला विरोधी बयान के कारण आयोजन समिति के प्रमुख का पद छोड़ना पड़ा था ।हिरोशी ससाकी को भी विवादित बयान के कारण समारोहों के रचनात्मक निर्देशक के पद से हटना पड़ा था । एपी मोना मोना मोना 2007 1120 तोक्यो

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read