जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझने वाले पहले मुख्यमंत्री थे नरेंद्र मोदी: अमित शाह मुंबई, 17 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी देश में ऐसे पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझा और इसके प्रबंधन को संस्थागत रूप दिया।
Education
जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझने वाले पहले मुख्यमंत्री थे नरेंद्र मोदी: अमित शाह
जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझने वाले पहले मुख्यमंत्री थे नरेंद्र मोदी: अमित शाह मुंबई, 17 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी देश में ऐसे पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझा और इसके प्रबंधन को संस्थागत रूप दिया। शाह ने महाराष

Article Advertisement
Article Advertisement
शाह ने महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के मुदखेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रशिक्षण मैदान में पौधारोपण करने के बाद संबोधन में यह कहा।
शाह द्वारा पौधारोपण करने के साथ ही इस सुरक्षा एजेंसी ने देश में एक करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य प्राप्त कर लिया।
गृह मंत्री ने कहा, ‘‘जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने सबसे पहले जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को समझा और इसका संस्थागत प्रबंधन सुनिश्चित किया।
कई मुख्यमंत्री सड़कों के निर्माण, शिक्षा सुविधाओं और पेयजल योजनाओं को सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
लेकिन मोदी ने जलवायु परिवर्तन और पौधे लगाने पर भी काम किया।’’ वैश्विक तापमान में वृद्धि और जलवायु परिवर्तन को शत्रु बताते हुए शाह ने कहा, ‘‘हमें पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करनी है।’’ शाह ने कहा कि सीआरपीएफ ने मोदी के जन्मदिवस, जो कि मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम दिवस भी है, पर एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल किया है।
उन्होंने इस अवसर पर देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल और मराठवाड़ा मुक्ति संग्राम अभियान के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गृह मंत्री ने बल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि 3.25 लाख कर्मियों का यह बल सभी उम्मीदों पर खरा उतरा है।
उन्होंने कहा, ‘‘सीआरपीएफ के बिना, देश की आंतरिक सुरक्षा असंभव है।’’ शाह ने बताया कि सीआरपीएफ ने देश के 170 जिलों में एक करोड़ पौधे रोपे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘सरकार पौधे रोप सकती है लेकिन इनकी रक्षा सीआरपीएफ को करनी है।
मैं सीआरपीएफ के हर जवान से अनुरोध करता हूं कि वे एक पौधे से अपना जुड़ाव रखें।’’
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
