बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश की समाधान यात्रा पर तंज कसा है. विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर नहीं बल्कि पिकनिक पर निकले हैं. राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और सीएम राज्य में जनता राज का दावा करते फिर रहे हैं. वहीं, बिहार में IAS विवाद पर भी विजय सिन्हा ने कहा कि आपत्तिजनक बयान देने पर अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. जेडीयी के पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी के विवादित बयान पर भी विजय सिन्हा ने कार्रवाई की मांग की है. विजय कुमार सिन्हा ने कहा की ऐसे नेता जंगली जानवर हैं उन्हें पिंजरे में बंद करने की जरूरत है. जेडीयू सांसद ने किया पलटवार वहीं, विजय सिन्हा के बयान पर जेडीयू सांसद ने पलटवार किया. सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि बीजेपी मुद्दा विहीन हो गई है. मीडिया में बने रहने के लिए इस तरीके का बयान दे रहे हैं. जब तक जेडीयू बीजेपी के साथ थी नीतीश कुमार बहुत अच्छे लग रहे थे बीजेपी को अब अलग होने के बाद नीतीश कुमार बुरे हो गए. हम लोग विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी नहीं दे रही है. बीजेपी बिहार का विकास नहीं चाह रही है. साथ ही अमित शाह के नीतीश कुमार से बात होने पर जेडीयू सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि यह फॉर्मल बात थी. इससे सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. हम लोग के नेता नीतीश कुमार हैं, जो निर्णय करेंगे वो स्वीकार होगा. गोपालगंज में समाधान यात्रा साथ ही आपको बता दें कि समाधान यात्रा के दौरान गोपालगंज में अधिकारियों के साथ सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि लगातार हम समाधान यात्रा पर हैं. जहां भी परेशानियां हैं उन्हें हम ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं. गोपालगंज जिला महत्वपूर्ण जिला है यहां पर भी जो जितना हो सकेगा उतना किया जाएगा. बाढ़ के वक्त भी हमेशा इन इलाकों में हम आते रहे हैं. विपक्षी एकता से जुड़े सवाल को नीतीश कुमार ने टाल दिया, उन्होंने कहा कि इस पर फिर कभी पूछिएगा. छात्राओं ने जताई नाराजगी साथ ही आपको बता दें कि समाधान यात्रा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. यहां एमडीडीएम कॉलेज की नाराज छात्राओं ने सीएम से मिलने की कोशिश की, लेकिन लड़कियों को सुरक्षा कारणों से सुरक्षा कर्मियों ने मुख्यमंत्री से मिलने से रोक दिया. मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने पर नाराज लड़कियों ने समाधान यात्रा पर भी सवाल उठाए. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की राशि नहीं मिलने से ग्रेजुएशन पास लड़कियां नाराज थी. कन्या उत्थान योजना की राशि के लिए ग्रेजुएशन पास लड़कियां कॉलेज और विश्वविद्यालय का चक्कर लगाते थक गई, लेकिन इन्हें राशि नहीं मिली है.
Article Advertisement
Education
विजय सिन्हा ने समाधान यात्रा पर कसा तंज, कहा- पिकनिक पर निकले हैं मुख्यमंत्री
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सीएम नीतीश की समाधान यात्रा पर तंज कसा है. विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री समाधान यात्रा पर नहीं बल्कि पिकनिक पर निकले हैं. राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और सीएम राज्य में जनता र

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
