अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

'CM नीतीश कुमार के साथ मिलकर...', चुनाव के बीच PM Modi का बड़ा बयान

'CM नीतीश कुमार के साथ मिलकर...', चुनाव के बीच PM Modi का बड़ा बयान बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है. इस बीच अररिया में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि है, ''कांग्रेस देश भर में आरक्षण का कर्नाटक फॉर्मूला लाना चा

'CM नीतीश कुमार के साथ मिलकर...', चुनाव के बीच PM Modi का बड़ा बयान

Article Advertisement

'CM नीतीश कुमार के साथ मिलकर...', चुनाव के बीच PM Modi का बड़ा बयान बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है. इस बीच अररिया में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि है, ''कांग्रेस देश भर में आरक्षण का कर्नाटक फॉर्मूला लाना चाहती है.'' बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरम है. इस बीच अररिया में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि है, ''कांग्रेस देश भर में आरक्षण का कर्नाटक फॉर्मूला लाना चाहती है. वह पिछड़ों के हक का आरक्षण अपने वोटबैंक को देना चाहती है.'' वहीं अररिया से बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप सिंह और सुपौल से जेडीयू प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के पक्ष में वोट करने की अपील करते हुए मोदी ने कहा कि, ''कांग्रेस की इस लूट में राजद भी मिला हुआ है. उसने कांग्रेस के इस पाप के विरुद्ध एक शब्द भी नहीं बोला.'' इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, ''कांग्रेस और राजद इसी तरह से आगे चलकर अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण का हक भी छीन लेगी. ये तुष्टिकरण के दलदल में इतनी धंस गई कि इनके लिए संविधान की भावना मायने नहीं रखती.'' अब पीएम मोदी के इस बयान से बिहार कि सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है. 'मनमोहन सिंह ने कहा था...' - प्रधानमंत्री वहीं आपको बता दें कि आगे पीएम मोदी ने कहा कि, ''प्रधानमंत्री रहते मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधन पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है. 2011 में मनमोहन सिंह जी की कैबिनेट ने आबीसी आरक्षण पर डाका डाल धर्म के आधार पर वोटबैंक को आरक्षण देने की मंजूरी दे दी थी. हालांकि, विरोध के कारण सफल नहीं हुए. इसके बावजूद ओबीसी कोटे से आरक्षण की बात सुप्रीम कोर्ट के मना करने के बाद भी इन्होंने अपने घोषणापत्र में रखी.'' इसके अलावा आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि, ''मेरे द्वारा इसका विरोध करने पर ये आगबबूला हो जाते हैं. कांग्रेस आपके हिस्से का संसाधन अपने वोटबैंक को देना चाहती है. कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी है और जिंदगी के बाद भी है. इसे रोकने की ताकत आपके पास है. आप हमें वोट दीजिए ताकि उसके मंसूबे सफल नहीं हो.'' कांग्रेस-राजद ने नौकरी के नाम पर जमीन छीन ली...' - पीएम मोदी आपको बता दें कि आगे पीएम मोदी ने कहा कि, ''कांग्रेस-राजद ने विकास के लिए बिहार को तरसाया. नौकरी के नाम पर जमीन छीन ली. नौकरी वालों से तनख्वाह छीन ली. गाड़ी वालों से गाड़ी छीन ली। पैसे वालों का अपहरण कर उनसे पैसे छीन लिए.'' आगे उन्होंने कहा कि, ''2024 का चुनाव भारत को आर्थिक और सामरिक दृष्टि से शक्तिशाली बनाने के लिए है. इस देश के संसाधन पर पहला हक गरीबों का है, किसानों का है, मां-बहनों का है.'' 'हमने नीतीश जी के साथ मिलकर काम करना है' - मोदी वहीं आगे मोदी ने कहा कि, ''हमने नीतीश जी के साथ मिलकर संविधान के हिसाब से सबका ध्यान रखा. कांग्रेस ने राजनीति के तहत देश के हिंदुओं के साथ भेदभाव किया. इनके घोषणापत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है. ये संविधान की मूलभावना के खिलाफ जा रहे हैं.'' बता दें कि आगे उन्होंने कहा कि, ''बीते 10 वर्षों में भारत की संपदा और संसाधन बढ़े हैं. इन पर पहला हक गरीबों का है. ये हक आपका है. मोदी आपका है. राजद और कांग्रेस का कहना है इन संसाधनों पर पहला हक उनके वोट बैंक का है. वे इन संपत्तियों की जांच कराएंगे. उनकी नजर मंगलसूत्र पर है. वे आपकी संपत्ति का एक्सरे कराएंगे. आपसे छीनकर अपने वोटबैंक को दे देंगे.''  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read