CM योगी-भागवत में मुलाकात हुई या नहीं!
BJP से नाराजगी की अटकलों के बीच संघ ने दिया बयान यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन से पिछड़ने के बाद सीएम योगी और मोहन भागवत की मीटिंग को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं।
इस बीच संघ ने कहा कि बीजेपी और RSS के बीच कोई दरार नहीं है।
लोकसभा चुनाव नतीजों में अगर किसी राज्य ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा तो वह है यूपी।
यूपी की 80 में से 37 सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की।
जबकि 43 सीटें इंडिया ब्लाॅक के खाते में गई।
इस बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत स्वयंसेवकों के शिविर में भाग लेने के लिए गोरखपुर पहुंचे हुए हैं।
जबकि सीएम योगी भी गोरखपुर में मौजूद हैं।
संघ और बीजेपी के बीच तकरार की खबरों के बीच दोनों की मुलाकात अहम मानी जा रही है।
ऐसे में दोनों नेताओं के बीच शनिवार को मुलाकात होनी थी।
इस बीच इंडियन एक्सप्रेस ने ये दावा किया कि शनिवार को सीएम योगी और मोहन भागवत के बीच दो बार मुलाकात हुई।
दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा हुई।
जानकारी के अनुसार पहली मुलाकात कैंपियरगंज इलाके के एक स्कूल में हुई।
वहीं दूसरी मुलाकात पक्कीबाग इलाके में में स्थित शिशु मंदिर स्कूल में हुई।
वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो शनिवार को पहले यह तय हुआ कि दोनों की मुलाकात दोपहर में हो सकती है।
इसके बाद इसे शाम तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
इसके बाद शाम में एक बार फिर मुलाकात की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन मीटिंग नहीं हो सकी।
इसके बाद मीटिंग नहीं होने को लेकर जब सवाल उठे तो संघ ने साफ किया कि दोनों के बीच कोई मुलाकात प्रस्तावित नहीं थी।
वे संघ शिविर में भाग लेने के लिए गोरखपुर आए हुए हैं।
वे आज रविवार को भी गोरखपुर में ही रहेंगे।
यूपी में खराब रहा पार्टी का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी के प्रदर्शन से कई राजनीतिक विश्लेषकों को हैरान होना पड़ा था।
सबसे अधिक हैरान करने वाली हार अयोध्या सीट रही।
बीजेपी ने राम मंदिर के मुद्दे को पूरे चुनाव में भुनाने की कोशिश की लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सकी और पार्टी को इस सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा।
ऐसे में संघ प्रमुख और सीएम की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही थी।
संघ-बीजेपी में कोई दरार नहीं बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद नागपुर के संघ शिविर को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कई अहम टिप्पणियां की थी।
इसमें सेवक को अहंकार दूर रहकर काम करने की सलाह दी गई थी।
इसके अलावा संघ नेता इंद्रेश कुमार ने भी बीजेपी की अहंकार को लेकर अपनी बात रखी थी।
इन प्रतिक्रियाओं पर संघ ने खंडन करते हुए कहा कि ये सभी टिप्पणियां बीजेपी सरकार को टारगेट कर नहीं की गई थी।
Article Advertisement
Education
CM योगी-भागवत में मुलाकात हुई या नहीं! BJP से नाराजगी की अटकलों के बीच संघ ने दिया बयान
CM योगी-भागवत में मुलाकात हुई या नहीं! BJP से नाराजगी की अटकलों के बीच संघ ने दिया बयान यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन से पिछड़ने के बाद सीएम योगी और मोहन भागवत की मीटिंग को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच संघ ने कहा कि बीजेपी और RSS के बीच कोई दरार नहीं है। लोकसभा चुनाव नतीजों में

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
