अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

राजस्व मंत्री जी, आपके प्रभार के जिले में अंचल कर्मी ऑनलाइन वसूल करते हैं रिश्वत

राजस्व मंत्री जी, आपके प्रभार के जिले में अंचल कर्मी ऑनलाइन वसूल करते हैं रिश्वत दर्जनों नहीं सैकड़ों लोगों से फोन पे पर व नगद करते हैं वसूल जाति, आवासीय सहित अन्य कार्य के नाम पर कार्यपालक सहायक करते हैं वसूली प्रभात खबर पड़ताल…. नवहट्टा. बिहार सरकार में राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के प्रभार के जिले

राजस्व मंत्री जी, आपके प्रभार के जिले में अंचल कर्मी ऑनलाइन वसूल करते हैं रिश्वत

Article Advertisement

राजस्व मंत्री जी, आपके प्रभार के जिले में अंचल कर्मी ऑनलाइन वसूल करते हैं रिश्वत दर्जनों नहीं सैकड़ों लोगों से फोन पे पर व नगद करते हैं वसूल जाति, आवासीय सहित अन्य कार्य के नाम पर कार्यपालक सहायक करते हैं वसूली प्रभात खबर पड़ताल…. नवहट्टा. बिहार सरकार में राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के प्रभार के जिले में अंचल कर्मी ऑनलाइन फोन पे के माध्यम से वसूली करते हैं. जबकि बीते दिन पहले राजस्व मंत्री ने बिहार के सभी जिलाधिकारी के माध्यम से सभी अंचलों में बिचौलियों, दलाल व भ्रष्ट कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया था.   नवहट्टा अंचल में पदस्थापित कार्यपालक सहायक कपिल राम को विभाग के निर्देश वरीय अधिकारियों का कोई डर भय नहीं है. उनका सीधा कहना है. पैसा दीजिए काम करवाइए.   कहीं शिकायत कीजिए मुझे कोई फर्क नही पड़ता है. नवहट्टा अंचल में दो वर्ष से पदस्थापित कार्यपालक सहायक कपिल राम ने ऑनलाइन फोन पे माध्यम से 3 नवंबर 2023 को 9 बजे संजय नाम के युवक से दो सौ रुपये जातीय आवासीय प्रमाण बनाने के नाम पर वसूली किये. 31 जनवरी 2024 को 1 बजकर 25 मिनट पर राजकुमार नाम के युवक से एक सौ रुपये की वसूली की. दो माह पूर्व 11 मई को राजकुमार नाम के युवक से ही एक सौ रुपये वसूल किये. इसी माह जुलाई में 1 बजकर 22 मिनट पर फिर राजकुमार नाम के युवक से ही एक सौ रुपये की वसूली की. ऐसे तो नवहट्टा अंचल में बिचौलियों का इस तरह दबदबा बना है कि लोग अंचल कार्यालय वाजिब काम से भी जाना पसंद नहीं करते हैं. अंचल कार्यालय व अंचल कचहरी के अंदर व बाहर दुर्गा स्थान परिसर में मुंशी के नाम पर बिचौलिए किसानों को रिझाकर बेखौफ़ वसूली करते हैं.     हालांकि अंचल कार्यालय में पदस्थापित कार्यपालक सहायक कपिल राम दर्जनों युवकों को क्षेत्र के लोगों से वसूली करने के लिए अपने पास एक टीम बनाकर वसूली करते हैं. अधिकतर नगद ही वसूली होती है. नगद नहीं उपलब्ध होने के स्थिति में फोन पे के माध्यम से वसूली करते हैं. सूबे के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का खेल व्याप्त है. उसकी कई ऐसी तस्वीर भी सामने आ चुकी है. हालांकि कई मामलों में ऐसे भ्रष्ट कर्मियों पर कार्रवाई भी हुई है. बावजूद भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है.   इस बाबत पूछे जाने पर कपिल राम ने बताया कि उक्त राशि मुझे किसने और कब भेजी, ख्याल नहीं है. एक बैठक में हैं. बाद में बात करते हैं. फिर उन्होंने फोन नहीं उठाया. जबकि इस बाबत सीओ मोनी बहन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मेरे संज्ञान में इस तरह की बात नहीं है. मामले की जांच करते हैं. कार्यालय अवधि में उनको बुलाकर पूछते हैं

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read