अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

कॉमेडियन भारती सिंह के पति मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार

मुंबई, 22 नवंबर (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हास्य कलाकार भारती सिंह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद रविवार को उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि भारती सिंह के उपगनरीय इलाके अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद होने के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार

कॉमेडियन भारती सिंह के पति मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार

Article Advertisement

मुंबई, 22 नवंबर (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हास्य कलाकार भारती सिंह की गिरफ्तारी के एक दिन बाद रविवार को उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि भारती सिंह के उपगनरीय इलाके अंधेरी स्थित उनके घर से गांजा बरामद होने के बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि उनके पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सिंह और उनके पति पर गांजा सेवन का आरोप है। उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार दो अन्य लोगों के साथ दंपति को चिकित्सकीय जांच के बाद यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ संबंधी कानून के प्रावधानों के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने पहले बताया था कि एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को एनसीबी ने मनोरंजन जगत में कथित नशीले पदार्थ के सेवन की जांच के सिलसिले में सिंह के घर और कार्यालय की तलाशी ली और तलाश के दौरान उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एनसीबी की एक विज्ञप्ति में पहले बताया गया था, ‘‘ भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने गांजे का सेवन करना स्वीकार किया है।’’ ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह के घर से कथित तौर पर बरामद मात्रा कानून के तहत "छोटी मात्रा" है। एक हजार ग्राम गांजे तक को छोटी मात्रा माना जाता है और इसके लिए छह महीने तक की जेल या 10,000 रुपये का जुर्माना या दोनों सजा हो सकती है। वाणिज्यिक मात्रा (20 किलोग्राम या इससे अधिक) होनेपर 20 साल तक की जेल हो सकती है। इसके बीच की मात्रा के लिए 10 साल की जेल की सजा हो सकती है। अधिकारी ने बताया, ‘‘सिंह का नाम एक मादक पदार्थ तस्कर से पूछताछ के दौरान सामने आया था।" भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं। एनसीबी जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित सेवन की जांच कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read