अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Bihar

कमीशन भुगतान की मांग को ले प्रदर्शन

कमीशन भुगतान की मांग को ले प्रदर्शन बिहार राज्य ग्रामीण विद्युत फ्रे न्चाईजी कामगार संघ के नेतृत्व में अतिरिक्त कमीशन भुगतान की मांग को लेकर बिजली ऑफिस में कर्मियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना का नेतृत्व करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर कुमार ने कहा कि रूरल रेवे

कमीशन भुगतान की मांग को ले प्रदर्शन

Article Advertisement

कमीशन भुगतान की मांग को ले प्रदर्शन बिहार राज्य ग्रामीण विद्युत फ्रे न्चाईजी कामगार संघ के नेतृत्व में अतिरिक्त कमीशन भुगतान की मांग को लेकर बिजली ऑफिस में कर्मियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

Article Advertisement

धरना का नेतृत्व करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर कुमार ने कहा कि रूरल रेवेन्यू फ्रेन्चाईजी योजना के तहत वर्ष 2013 से पूरे बिहार में घर-घर जाकर बिल रीडिंग व राजस्व वसूली का काम करते रहे हैं। इसके बावजूद विभाग द्वारा अतिरिक्त कमीशन और बोनस का भुगतान आज तक नहीं किया गया है। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष जीडी बच्चन ने कहा कि विभाग रूरल रेवेन्यू फ्रेन्चाईजी के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार कर रही है। जिसका खामियाजा विभाग व सरकार को आनेवाले विधानसभा चुनाव 2020 में भुगतना पड़ेगा। प्रदेश सचिव वरुण कुमार मेहता ने कहा कि घर-घर जाकर आरआरएफ मीटर रीडिंग व राजस्व वसूली का काम करते हैं, लेकिन विभागीय अधिसूचना के मुताबिक सही कमीशन का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, प्रधान सचिव सहित वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इसके बावजूद अधिकारियों ने कोई साकारात्मक पहल नहीं किया है। मौके पर आरआरएफ रविन्द्र कुमार रवि, सतीश कुमार, आदित्य कुमार रमण, विकास राज, पवन कुमार, संतोष कुमार, सोनू कुमार ,ब्रजनंदन कुमार, मो. नसीम, संजय, प्रीतम,बंसीधर, लालू, मणीन्द्र, शशिकांत, जावेद, मो. कयाम, विश्वनाथ, नीतीश, सिंटू, प्रवीण, संजीव, शिवम, भाष्कर कुमार आदि आरआरएफ मौजूद थे। Source- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read